फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhvinder Sukhu's health improved, started eating normally

Himachal: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू की सेहत में सुधार, सामान्य तरीके से खाना किया शुरू

Thu, 02 Nov 2023 09:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Nov 2023 09:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पेट में संक्रमण के चलते नई दिल्ली एम्स में उपचाराधीन हैं। इससे पहले सीएम इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में दो दिनों तक उपचाराधीन रहे। 

विज्ञापन
cm Sukhvinder Sukhu's health improved, started eating normally
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सेहत में सुधार हुआ है। उनके पेट का संक्रमण ठीक हो गया है। उन्होंने सामान्य तरीके से खाना शुरू कर दिया है। एक-दो दिन में उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। मुख्यमंत्री पेट में संक्रमण के चलते नई दिल्ली एम्स में उपचाराधीन हैं। इससे पहले सीएम इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में दो दिनों तक उपचाराधीन रहे।

विज्ञापन


अब पेट का संक्रमण पूरी तरह से ठीक होने और पैंक्रियाज का टेस्ट सामान्य आने के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार है। अब उन्होंने खिचड़ी और अन्य सादा खाना लेना शुरू कर दिया है। वह एम्स परिसर में टहल भी रहे हैं। अपने व्हाट्सएप नंबर से वह मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में भी हैं। उनके दैनिक कार्यों की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन


सीएम ने स्वर्ण पदक विजेता सीमा को दी बधाई
सीएम ने अपने फेसबुक पेज पर जिला चंबा की उड़नपरी सीमा को गोवा में हो रहे 37वें राष्ट्रीय चैंपियनशिप के एथलेटिक्स इवेंट में 5,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि प्रदेश की इस बेटी ने एक महीने में तीन राष्ट्रीय स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल कर हिमाचल का नाम पूरे देश में रोशन किया है। हम सीमा के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed