फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Sukhu orders to cancel computer teachers subletting

Himachal: कंपनियों के अधीन नहीं रहेंगे कंप्यूटर शिक्षक, मुख्यमंत्री ने करार रद्द करने के दिए निर्देश

Wed, 14 Jun 2023 09:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Jun 2023 09:54 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग के अफसरों की जमकर क्लास लगाई। सीएम ने कहा कि शिक्षकों की सबलेटिंग नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Sukhu orders to cancel computer teachers subletting
शिमला में मुख्यमंत्री आवास के बाहर कंप्यूटर शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 1326 कंप्यूटर शिक्षक अब निजी कंपनियों के अधीन नहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीते दिनों हुए करार को रद्द करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जुलाई से वेतन में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी करने की घोषणा भी की। शिक्षक भर्ती से संबंधित कोर्ट में लंबित मामले को भी जल्द निपटाने में मदद करने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक को फोन कर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों की सबलेटिंग नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


अगर कोई व्यवस्था नहीं होती है तो शिक्षकों को पूर्व की तरह नाइलेट कंपनी के अधीन ही किया जाए। पांच निजी कंपनियों को ठेका दिए जाने पर भी मुख्यमंत्री ने आपत्ति जताई। इस बाबत उन्होंने शिक्षा विभाग के अफसरों की जमकर क्लास भी लगाई। सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों को आउटसोर्स आधार पर नियुक्ति दी गई है। बीते कई वर्षों से नाइलेट कंपनी के अधीन शिक्षक रखे गए हैं। कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री ने कंप्यूटर शिक्षकों को इलेक्ट्राॅनिक्स काॅरपोरेशन के माध्यम से नियुक्त करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


काॅरपोरेशन स्वयं कोई भी भर्ती नहीं करता है, ऐसे में पांच निजी कंपनियों के तहत शिक्षकों का बंटवारा किया गया। बीते दिनों शिक्षकों की हाजिरी भी इन्हीं कंपनियों को भेजी गई। कुछ कंपनियों के शिक्षकों के वेतन से 2,000 से 4,000 रुपये तक की कटौती कर दी। मामला बढ़ने पर जब शिक्षकों ने कंपनियों का पता लगाया तो पता चला कि ऐसी कंपनियों को काम दिए गए, जिनका इस क्षेत्र में कोई अनुभव ही नहीं था। इसी कड़ी में मंगलवार को शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से शाम तक ओवओवर के बाहर डटे रहे सैकड़ों शिक्षक
कंप्यूटर शिक्षक मंगलवार सुबह से शाम तक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर के बाहर डटे रहे। प्रदेश के सभी जिलों से शिक्षक निजी कंपनियों का विरोध जताने शिमला पहुंचे। शिक्षकों ने कहा कि निजी कंपनियों का चयन सही तरीके से नहीं किया गया। ऐसी कंपनी को भी शामिल किया गया, जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला विधानसभा सदन में भी गूंजा। ऐसी कंपनी के हवाले भी शिक्षकों को कर दिया।


शिक्षकों ने कहा कि इस मामले की भी जांच होनी चाहिए। मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद शिक्षकों ने आभार जताते हुए उन्हें शिक्षा विभाग में शामिल करने की मांग की। कंप्यूटर शिक्षक संघ की राज्य उपप्रधान पद्म चौहान, भीष्मा भंडारी, उपासना नेगी, इंद्र पुंडीर, रवि ठाकुर व प्रेस सचिव राजेश शर्मा सहित कई शिक्षक इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed