फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu met Union Minister, raised demand to give approvals related to forest matters soon

Himachal: केंद्रीय मंत्री से मिले सीएम सुक्खू, वन मामलों संबंधी स्वीकृतियां जल्द देने की उठाई मांग

Mon, 27 Feb 2023 05:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Feb 2023 05:46 PM IST
सार

 सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि राज्य में हेलीपोर्ट निर्माण, प्रदेश को वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने की दिशा में जरूरी ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण और विद्यालयों के भवन निर्माण सहित सरकार की प्रमुख योजनाओं के लिए आवश्यक वन स्वीकृतियों में तेजी लाई जाए।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu met Union Minister, raised demand to give approvals related to forest matters soon
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मिले सीएम सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से प्रदेश की विभिन्न वन परियोजनाओं एवं लंबित स्वीकृतियों पर चर्चा की। सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि राज्य में हेलीपोर्ट निर्माण, प्रदेश को वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने की दिशा में जरूरी ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण और विद्यालयों के भवन निर्माण सहित सरकार की प्रमुख योजनाओं के लिए आवश्यक वन स्वीकृतियों में तेजी लाई जाए। कहा कि राज्य में हेलीपोर्ट निर्मित करने जरूरी हैं। इससे पर्यटकों को आवागमन में सुविधा होगी। स्थानीय लोगों को भी आपातकालीन स्थिति में शीघ्र सहायता उपलब्ध करवाई जा सकेगी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि हेलीपोर्ट निर्माण के लिए लंबित आवश्यक वन स्वीकृतियों के विषय में अविलंब निर्णय लिया जाए। केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि सरकार हिमाचल में पूर्ण रूप से ई-वाहन अपनाने की दिशा में कार्य कर रही है। ई-वाहनों के लिए पर्याप्त संख्या में चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए प्रदेश के सभी राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के दोनों ओर ग्रीन कॉरिडोर बनाने हैं। इन कार्यों में गति लाने के लिए वन भूमि के संबंध में विभिन्न स्वीकृतियां समय पर दी जाएं। कहा कि कुछ जगह वन स्वीकृतियों में विलंब से स्कूल भवन निर्माण इत्यादि के कार्य में देरी हो रही है। इन मामलों में स्वीकृतियां शीघ्र दी जाएं।
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि अधिकारी वन अधिकार अधिनियम, वन संरक्षण अधिनियम सहित अन्य विषयों पर केंद्रीय स्तर पर और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने प्रदेश के जल अभ्यारण्यों एवं इको टूरिज्म के दिशा-निर्देशों के संबंध में भी विचार-विमर्श किया। बैठक में परिवेश पोर्टल, नेशनल ट्रांसिट पास सिस्टम, स्कूल नर्सरी योजना, नगर वन योजना, राज्य में गर्मियों के मौसम में दावानल सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को हिमाचल आने का निमंत्रण भी दिया। केंद्रीय मंत्री ने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed