फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu inaugurated and laid the foundation stone of development projects worth Rs 100 crore in De

Himachal: सीएम सुक्खू ने देहरा में 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

Tue, 03 Jun 2025 04:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो नेटवर्क, शिमला/देहरा
अमर उजाला ब्यूरो नेटवर्क, शिमला/देहरा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Jun 2025 04:50 PM IST
सार

कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत की छह विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu inaugurated and laid the foundation stone of development projects worth Rs 100 crore in De
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने देहरा को दी करोड़ों की साैगात। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये लागत की छह विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने हरिपुर तहसील के बनखंडी में दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान में 47.62 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल प्रशासन व डायगनोस्टिक ब्लॉक, केंद्रीकृत रसोईघर व क्वारंटीन केंद्र और 16.25 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखी। उन्होंने 12.87 करोड़ रुपये की लागत से हरिपुर से सक्री गैहरा सड़क के स्तरोन्नयन कार्य, 6.64 करोड़ रुपये की लागत से थाथर त्रिपाल से मेहवा पंचायत सड़क और 10.29 करोड़ रुपये की लागत से गुलेर से नंदपुर बरियाल लदरेट सड़क की आधारशिला भी रखी। उन्होंने देहरा तहसील में 4.96 करोड़ रुपये की लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया।  

विज्ञापन

619 करोड़ से बनेगा  दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बनखंडी में 619 करोड़ रुपये की लागत से अन्तरराष्ट्रीय स्तर का दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान निर्मित किया जा रहा है। प्रथम चरण में 150 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं और 43 बाड़ों का निर्माण किया जा रहा है। इस पार्क की चहारदीवारी का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है तथा आठ चेकडैम बनाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश जल के संग्रहण के लिए और चेकडैम का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि सतत अधोसंरचना और पर्यावरण साझेदारी की नवीन पहल के साथ-साथ यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बनकर उभरेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में 78 प्रजातियां होंगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पार्क में एशियाई शेर, हॉग डियर, मॉनिटर लिजर्ड, मगरमच्छ, घड़ियाल और विभिन्न पक्षियों के प्रजातियों के साथ 78 प्रजातियों के जानवर रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस चिड़िया घर में एक वेटलैंड एवियरी भी होगी। इसमें देशी प्रजाति के पक्षी रखे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान से पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। क्षेत्र के अद्वितीय सौंदर्य और पर्यावरण अनुकूल अधोसंरचना के फलस्वरूप यह उद्यान जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में स्थापित करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्यान में निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया और इसमें सुधार तथा समयबद्ध पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को समयबद्ध पूर्ण किया जाना चाहिए ताकि इस परियोजना से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed