फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Sukhu: Important contribution of youth of Himachal Pradesh in the army

CM Sukhvinder Sukhu: सेना में हिमाचल प्रदेश के युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान

Thu, 07 Dec 2023 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Dec 2023 06:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुक्खू ने गुरुवार को कहा कि देश पर बलिदान होने वाले इन जवानों के परिवारों की उचित सहायता करना उन सभी का दायित्व है।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Sukhu: Important contribution of youth of Himachal Pradesh in the army
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सेना में हिमाचल प्रदेश के युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। छोटे से इस राज्य के लिए यह गर्व का विषय है कि प्रदेश के वीर योद्धाओं ने देश की सीमाओं की बहादुरी से रक्षा करते हुए चार परमवीर चक्र प्राप्त किए हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने गुरुवार को कहा कि देश पर बलिदान होने वाले इन जवानों के परिवारों की उचित सहायता करना उन सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि युद्ध पीड़ितों तथा भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्वास एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर वह बढ़-चढ़कर व उदारतापूर्वक योगदान दें, जिससे इस धनराशि से सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की अधिक से अधिक मदद की जा सके।

विज्ञापन


तेलंगाना में सीएम रेड्डी के शपथ समारोह में शामिल हुए सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने  गुरुवार को रेवंत रेड्डी को हैदराबाद में तेलंगाना के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी है। रेवंत रेड्डी और राज्य मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी शामिल हुए। सुक्खू ने आशा व्यक्त की है कि नवगठित कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में तेलंगाना राज्य तेजी से प्रगति करेगा और हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता ने रेड्डी के नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है और नवगठित तेलंगाना सरकार जनता की आशाओं पर खरी उतरेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ सामने वाली पंक्ति में ही बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed