फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Sukhu hit back at JP Nadda's statement, Centre gets money only by collecting taxes from the stat

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- राज्य के टैक्सों से उगाही करके ही केंद्र के पास आता है पैसा, खैरात नहीं बांट रहे

Mon, 07 Oct 2024 10:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Oct 2024 10:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर पलटवार किया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि नड्डा को जानकारी होनी चाहिए कि हम संघीय ढांचे में रहते हैं। उस संघीय ढांचे में हिमाचल भी एक राज्य है।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Sukhu hit back at JP Nadda's statement, Centre gets money only by collecting taxes from the stat
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नड्डा कभी नादौन में ईडी के छापे करवाते हैं तो कभी शिमला में आकर कुछ और करवाते हैं। जब से कांग्रेस की दोबारा से 40 सीटें आईं हैं, वह व्यक्तिगत आक्षेप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्याें से उगाही करके ही केंद्र सरकार के पास टैक्स जाता है। वह हिमाचल के लिए खैरात नहीं बांट रहे हैं। यह हिमाचल के लोगों का हक है।

विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि नड्डा कह रहे हैं कि प्रदेश में कोई टॉयलेट टैक्स लगा रहे हैं, वह एक भी आदमी को ढूंढ के लाएं। जब जयराम ठाकुर की सरकार थी तो उन्होंने होटलों पर अतिरिक्त शीट पर सीवरेज शुल्क लगाया, उसे भी हमने माफ किया है। सुक्खू ने कहा कि नड्डा के जो सलाहकार बने हैं, वह कभी कांग्रेस में रहे हैं। उनकी सलाह से बचकर रहें तो अच्छा होगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को आईजीएमसी शिमला में पत्रकारों से बातचीत में सुक्खू ने कहा कि नड्डा केंद्रीय मंत्री हैं और यह बहुत अच्छी बात है कि वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। पर केंद्रीय मंत्री को यह जानकारी होनी चाहिए कि हम संघीय ढांचे में रहते हैं। संघीय ढांचे में हिमाचल प्रदेश भी एक राज्य है। आज प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र को निचले स्तर पर अगर किसी पार्टी ने पहुंचाया है, तो पूर्व भाजपा सरकार है। नड्डा का यह कहना कि कोई टॉयलेट टैक्स लग रहा है, इस पर वह एक भी आदमी बताएं। किसी से अभी तक न तो पानी के पैसे लिए गए हैं और न ही इस प्रकार की बात की गई है। यह लोग हरियाणा चुनाव को देखकर इस तरह की बात कर रहे हैं। फाइव स्टार होटलों यानी 1000 के करीब होटलों को जो 10 लाख से लेकर 10 करोड़ रुपये का लाभ कमाते हैं। क्या उन्हें मुफ्त बिजली और पानी मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed