फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Sukhu: Himachal will become green energy state with Rajiv Gandhi Self Employment Scheme

CM Sukhvinder Sukhu: राजीव गांधी स्वरोजगार योजना से हरित ऊर्जा राज्य बनेगा हिमाचल

Fri, 19 May 2023 07:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 May 2023 07:32 PM IST
सार

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने 10 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ राजीव गांधी स्वरोजगार योजना-2023 शुरू की है। 
 

विज्ञापन
CM Sukhvinder Sukhu: Himachal will become green energy state with Rajiv Gandhi Self Employment Scheme
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने 10 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ राजीव गांधी स्वरोजगार योजना-2023 शुरू की है। मंत्रिमंडल ने भी इसे शुरू करने की मंजूरी दे दी है। यह योजना हिमाचल को वर्ष-2026 तक देश का पहला ‘हरित ऊर्जा राज्य’ बनाने और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योजना के तहत राज्य के युवाओं को ई-टैक्सियां, ई-बसें, ई-ट्रक खरीदने और एक मेगावाट तक वाणिज्यिक सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए प्रोत्साहन, रियायतें और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि योजना को विस्तार देने के लिए दंत क्लीनिक स्थापित करने के लिए मशीनरी और उपकरणों की खरीद और मत्स्य पालन पर आधारित परियोजनाओं और इसके प्रसंस्करण को भी इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन


सरकार ने 60 लाख तक के संयंत्र और मशीनरी की खरीद पर 25 प्रतिशत के निवेश अनुदान का प्रावधान किया है। इसके तहत एससी और एसटी को 30 प्रतिशत और सभी महिलाओं और दिव्यांगजनों के नेतृत्व वाले उद्यमों को 35 प्रतिशत उपदान का प्रावधान है। इन ई-वाहनों की खरीद पर अनुदान का हिस्सा 50 प्रतिशत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed