फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Sukhu: 5G technology will bring ambitious changes in the field of education

CM Sukhvinder Sukhu: 5जी तकनीक से शिक्षा के क्षेत्र में आएंगे महत्वकांक्षी बदलाव

Thu, 25 May 2023 06:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 May 2023 06:35 PM IST
सार

राज्य सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। गरीब विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहें, इसके लिए उन्हें एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Sukhu: 5G technology will bring ambitious changes in the field of education
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सरकार की प्रतिबद्धता रही है। उन्हें सुविधा प्रदान करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से एक-एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जा रहा है। राज्य सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। गरीब विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहें, इसके लिए उन्हें एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 5जी मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत के साथ एडटेक टूल्स के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। 4 जी नेटवर्क की तुलना में 5जी नेटवर्क तेज डेटा ट्रांसफर गति प्रदान करता है। इससे ऑनलाइन शिक्षा उपकरणों का उपयोगकर्ता अनुभव बेहतर होगा। 5 जी नेटवर्क कम से कम बफरिंग के साथ रीयल-टाइम वीडियो स्ट्रीमिंग का बेहतरीन अनुभव प्रदान करते हैं और यह इंटरएक्टिव शैक्षणिक उपकरणों के इस्तेमाल के लिए बेहतर भी हैं, जिनके लिए तेज और विश्वसनीय डाटा ट्रांसफर की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 5 जी तकनीक के शुरू होने के बाद राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर परिवर्तन लाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में नए तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। रोबोटिक्स, ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे पाठ्यक्रम युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed