फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu to preside over State level Himachal Day function at Kaza Lahaul Spiti

Himachal Day 2023: काजा में होगा राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, सीएम सुक्खू होंगे शामिल

Mon, 03 Apr 2023 05:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Apr 2023 05:02 PM IST
सार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल जिला हमीरपुर में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu to preside over State level Himachal Day function at Kaza Lahaul Spiti
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 15 अप्रैल को लाहौल-स्पिति  जिला के काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चंबा में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिला सिरमौर के नाहन में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल जिला हमीरपुर में, कृषि मंत्री चंद्र कुमार जिला कांगड़ा के धर्मशाला में, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान जिला ऊना में, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जिला बिलासपुर में, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला शिमला में, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह जिला सोलन में, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह जिला मंडी में, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी जिला कुल्लू में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। 

विज्ञापन


मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ जिला शिमला में, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ जिला सोलन में, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल और किशोरी लाल कृषि मंत्री चंद्र कुमार के साथ जिला कांगड़ा के धर्मशाला में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed