{"_id":"639ffdbcf919dc3c4a111af4","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-tested-corona-positive-and-himachal-vidhan-sabha-winter-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सीएम सुक्खू कोरोना संक्रमित, भारत जोड़ो यात्रा में राहुल से मिले थे, विस शीत सत्र स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सीएम सुक्खू कोरोना संक्रमित, भारत जोड़ो यात्रा में राहुल से मिले थे, विस शीत सत्र स्थगित
Mon, 19 Dec 2022 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 19 Dec 2022 06:05 PM IST
सार
बीते शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शामिल होकर 14 किलोमीटर तक पैदल सफर किया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सीएम सुक्खू का आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम था जिसे स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में लक्षण नहीं हैं और एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और उनके सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
बीते शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शामिल होकर 14 किलोमीटर तक पैदल सफर किया था। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी से गले भी मिले थे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्य विधायक भी इस दौरान उनके साथ थे। यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राजस्थान के दौसा में राहुल गांधी के साथ विधायकों ने साढ़े चार घंटे का सफर किया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने पर उनके सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। 21 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाली आभार रैली और विधानसभा शीत सत्र स्थगित कर दिया गया है। शीत सत्र का शेड्यूल दोबारा तय होगा। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने यह जानकारी दी। तीन से चार दिन बाद दोबारा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कोविड टेस्ट होगा। निगेटिव रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यक्रम तय होंगे। हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का प्रथम सत्र 22 से 24 दिसंबर तक विधानसभा सदन तपोवन धर्मशाला में होना था। इस बाबत अधिसूचना जारी हो चुकी थी।
विज्ञापन