फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder singh sukhu statement said BJP yuva morcha burn house of accused of Manohar murder case

CM Sukhu: सीएम सुक्खू बोले- मनोहर लाल की हत्या के पांच दिन बाद भाजयुमो ने जलाए आरोपियों के घर

Sat, 17 Jun 2023 07:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 17 Jun 2023 07:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस घटना को राजनीतिक रंग देते हुए भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए ऐसी तरकीबें अपना रही है। 

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu statement said BJP yuva morcha burn house of accused of Manohar murder case
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि सलूणी उपमंडल के भांदल पंचायत के संघणी गांव में हुई मनोहर लाल की हत्या के पांच दिन बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्यों ने हत्यारोपियों के घर जलाए। हत्याकांड के मामले में भाजपा के प्रदर्शन पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शायद देश का पहला ऐसा मामला है, जिसमें सभी आरोपियों को पकड़ा जा चुका है और पुलिस की कार्रवाई के बावजूद शोरशराबा हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह प्रदर्शन पूरी तरह तर्कहीन है।

विज्ञापन


शनिवार को राजधानी शिमला के रिज मैदान पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी के बावजूद घटना के पांच दिन बाद भाजयुमो से जुड़े लोगों ने आरोपियों के घर आग की भेंट चढ़ा दिए। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने चौबीस घंटों के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी से मामले की जांच करवाने संबंधी भाजपा की मांग भी मानी, इसके बावजूद भाजपा का विरोध प्रदर्शन तर्कहीन है। केंद्र में सत्ता में होने के बावजूद भाजपा इस जांच को मुद्दा बना रही है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के लिए एक फोन कॉल पर एनआईए या सीबीआई की जांच शुरू करवाना कोई बड़ी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे प्रतीत हो रहा है कि इस घटना को राजनीतिक रंग देते हुए भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए ऐसी तरकीबें अपना रही है। सरकार ने बार-बार आश्वस्त किया है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी। सीएम ने कहा कि बेहतर यह होता कि भाजपा प्रदेश हित से जुड़े मामलों एवं हिमाचल के अधिकारों के लिए केंद्र के समक्ष आवाज उठाती, जिससे प्रदेशवासियों का भी भला होगा।

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के हितों को प्राथमिकता देने के लिए आंदोलन में कांग्रेस पार्टी भी अपना पूर्ण सहयोग देगी। राज्य के हितों की रक्षा करने की दिशा में प्रदेश सरकार और विपक्ष की साझा जिम्मेदारी पर बल देते हुए उन्होंने जल उपकर व विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं में निशुल्क बिजली की रॉयल्टी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भाजपा को प्रदेश सरकार का साथ देने का परामर्श भी दिया।


पांच-पांच लोगों को जाने के लिए कहा, लेकिन भाजपाई नहीं माने
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जिला प्रशासन ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल को धारा 144 का हवाला देते हुए पांच-पांच लोगों को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जाने को कहा, लेकिन वे नहीं माने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed