फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder singh sukhu said pravasi vibhag will be constitued in state

Himachal News: डूबती वित्तीय नैया को प्रवासियों के सहारे पार लगाने की कोशिश, बजट में होगी घोषणा

Tue, 28 Feb 2023 11:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 28 Feb 2023 11:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जिस तरह से कर्ज में डूबा है, इसे पटरी पर लाने में कम से कम चार साल लग जाएंगे।

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu said pravasi vibhag will be constitued in state
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्थिक तंगहाली से जूझ रही प्रदेश सरकार की नैया को अब विदेशों में काम कर रहे हिमाचलियों के सहारे पार लगाने की तैयारी है। सरकार 17 मार्च को पेश किए जाने वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में प्रवासी (ओवरसीज) विभाग गठित करने की घोषणा करने की तैयारी कर चुकी है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला के कसुम्पटी स्थित स्कूल में हुए वार्षिक समारोह में इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जिस तरह से कर्ज में डूबा है, इसे पटरी पर लाने में कम से कम चार साल लग जाएंगे। विश्व की बड़ी कंपनियों में बडे़-बडे़ लोग काम कर रहे हैं। इनमें से कई लोग हिमाचल की मदद करना चाहते हैं।  
विज्ञापन


गरीब बच्चे जो फीस नहीं दे सकते, उनके लिए भी आएगी बजट में योजना
सुक्खू ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाए जाएंगे। शिक्षा का पूरा क्षेत्र बदल रहा है। बच्चे आने वाले वक्त में समाज के प्रति जागरूक इंसान बनेंगे। गरीब बच्चे जो पढ़ नहीं सकते हैं, जिनके पास फीस देने के लिए पैसा नहीं होता है, उनके लिए बजट में एक बड़ी योजना लेकर आएंगे। अभी इस योजना का नाम नहीं बताएंगे। सीएम ने कहा कि आने वाले समय में आधुनिक कोर्स भी शिक्षा पद्धति में जोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed