{"_id":"6425845ad800ef674f09f5f3","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-said-investment-bureau-to-be-setup-for-single-roof-facilitation-mechanism-in-state-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhvinder Sukhu: व्यापार में सुगमता के लिए प्रदेश में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhvinder Sukhu: व्यापार में सुगमता के लिए प्रदेश में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो
Thu, 30 Mar 2023 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 30 Mar 2023 06:15 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि निवेशकों की सभी समस्याओं का त्वरित समाधान हो। कार्य में विलंब के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के लिए दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान भी होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल सरकार निवेशकों के लिए एकल छत सुविधा तंत्र के माध्यम से प्रदेश में निवेश ब्यूरो की स्थापना कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निवेश ब्यूरो को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। कहा कि निवेश ब्यूरो पुरानी एकल खिड़की प्रणाली के स्थान पर कार्य करेगा। इसे निवेश प्रस्तावों को स्वीकृतियां देने की शक्तियां होंगी।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि निवेश ब्यूरो की स्थापना उद्योग विभाग के अंतर्गत की जाएगी। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को इसमें शामिल किया जाएगा, जिससे निवेशकों को उद्योग मित्र वातावरण दिया जा सके। उन्हें निवेश से संबंधित किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि निवेशकों की सभी समस्याओं का त्वरित समाधान हो। कार्य में विलंब के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के लिए दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान भी होगा।
विज्ञापन
कहा कि निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देने के लिए ब्यूरो में दो समितियां होंगी। एक कार्यकारी समिति होगी, जो निवेश ब्यूरो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के तहत दैनिक आधार पर निवेश मामलों की निगरानी करेगी, जबकि दूसरी समिति मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित की जाएगी। इसके माध्यम से निवेश प्रस्तावों की मंजूरी दी जाएगी। सुक्खू ने कहा कि निवेश ब्यूरो की स्थापना का उद्देश्य अनुमोदन प्रक्रिया में तेजी लाना है।
विज्ञापन
इससे निवेशकों को आवेदन करने के पश्चात तुरंत अपना कार्य शुरू करने में सुविधा होगी। सरकार कानून में आवश्यक संशोधन करने के अलावा निवेश ब्यूरो को सशक्त बनाएगी। सरकार पर्यटन, आईटी, सौर ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और अन्य क्षेत्रों में निवेश की उम्मीद कर रही है। निवेश से न केवल राजस्व की वृद्धि होगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि निवेश ब्यूरो की स्थापना से अनुमोदन प्रक्रिया में तेजी आने से जहां कारोबारियों के समय की बचत होगी। व्यापार करने की प्रक्रिया भी सुव्यवस्थित होगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव आरडी नजीम, निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति और अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा भी बैठक में उपस्थित रहे।