फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder singh sukhu said for JOA IT 817 recruitment govt is taking legal opinion

सीएम सुक्खू: जेओए आईटी मामला हल करने के प्रयास जारी, सरकार ले रही कानूनी राय

Tue, 28 Feb 2023 09:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 28 Feb 2023 09:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाधिवक्ता और मुख्य सचिव से चर्चा की है। गतिरोध को दूर करने के प्रयास जारी हैं। पोस्ट कोड 817 मामले में पाया गया है कि यह पेपर बिका भी है, लीक भी हुआ है।

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu said for JOA IT 817 recruitment govt is taking legal opinion
जेओए अभ्यर्थियों से बातचीत करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी मामला हल करने के प्रयास जारी हैं। सरकार कानूनी राय ले रही है। मंगलवार दोपहर बाद सचिवालय पहुंचे जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर परिणाम जारी नहीं होने पर नाराजगी जताई। अभ्यर्थियों ने पेपर बेचने और लीक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई मांगते हुए पेपर रद्द न करने की गुहार भी लगाई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि महाधिवक्ता और मुख्य सचिव से चर्चा की है। गतिरोध को दूर करने के प्रयास जारी हैं। पोस्ट कोड 817 मामले में पाया गया है कि यह पेपर बिका भी है, लीक भी हुआ है। देखा जा रहा है कि परिणाम किस प्रकार जारी किया जाए।
विज्ञापन


जांच में अगर बड़े स्तर पर पेपर लीक पाया गया तो कड़ी कार्रवाई करनी पड़ सकती है। अगर गलती नहीं पाई गई तो जल्द परिणाम जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोस्ट कोड 556 और 817 का मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया है। दो पक्षों के बीच का यह मामला है। सरकार मध्यस्थता कर रही है। बुधवार को दोबारा इस मामले को लेकर बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सचिवालय पहुंचे अभ्यर्थियों ने कहा कि इस भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2018 में जारी हुआ था। दो लाख युवाओं ने आवेदन किया। 1.18 लाख युवाओं ने पेपर दिया। करीब 4,300 लोग चयनित हो चुके हैं। करीब 1,400 पदों को भरा जाना है।


उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द नहीं होनी चाहिए। अगर पेपर लीक हुआ है तो जो पकड़े गए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अभ्यर्थियों ने कहा कि चार साल से इस भर्ती का इंतजार किया जा रहा है। सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाकर अब थक गए हैं। अभ्यर्थियों ने सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक इस मामले पर विचार करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed