{"_id":"6558c5c7790b6d80830d2508","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-said-ca-store-will-be-built-in-tapri-kinnaur-with-rs-8-crores-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- किन्नौर के टापरी में 8 करोड़ से बनेगा सीए स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- किन्नौर के टापरी में 8 करोड़ से बनेगा सीए स्टोर
Sat, 18 Nov 2023 08:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Nov 2023 08:45 PM IST
सार
एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक सुदेश कुमार मोख्टा ने राज्य सरकार की ओर से हस्ताक्षर किए जबकि जियोट्रॉपी आइसलैंड के अध्यक्ष थॉमस ओटोहैन्सन ने कंपनी का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
सीए स्टोर के लिए सीएम सुक्खू की मौजूदगी में हुआ एमओयू।
- फोटो : संवाद
विस्तार
आइसलैंड की जियोट्रॉपी आइसलैंड कंपनी नवीन भू-तापीय (जियोथर्मल) तकनीक से किन्नौर के टापरी में सीए स्टोर (नियंत्रित वातावरण गोदाम) स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में इसे लेकर प्रदेश सरकार और कंपनी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक सुदेश कुमार मोख्टा ने राज्य सरकार की ओर से हस्ताक्षर किए जबकि जियोट्रॉपी आइसलैंड के अध्यक्ष थॉमस ओटोहैन्सन ने कंपनी का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 करोड़ की अनुमानित लागत के स्थापित होने वाले गोदाम की क्षमता एक हजार टन होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश का पहला भू-तापीय प्रौद्योगिकी आधारित सीए स्टोर एक वर्ष के भीतर बनकर तैयार हो जाएग। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, भारत में आइसलैंड के राजदूत गुओनी ब्रैगसन, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव आरडी नाजिम, सचिव बागवानी सी पालरासु समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
एम्स से लौटने के बाद पहली बार सचिवालय पहुंचे सीएम
एम्स नई दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को पहली बार राज्य सचिवालय पहुंचे। वे चिकित्सकों की सलाह पर कुछ दिनों से सरकारी निवास ओक ओवर शिमला में ही विश्राम कर रहे थे। शनिवार को वे राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बहाने सचिवालय गए। कुछ दिनों तक भी वह ज्यादातर समय ओक ओवर में ही रह सकते हैं। हालांकि 22 नवंबर को वे ठियोग में प्रस्तावित आपदा राहत राशि स्थानांतरण कार्यक्रम में जा सकते हैं।
विज्ञापन