फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder singh sukhu said - BJP double engine govt has failed on every front

Karsog News: सीएम सुक्खू बोले- हर मोर्चे पर नाकाम रही है भाजपा की डबल इंजन सरकार

Sat, 14 Jan 2023 11:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, तत्तापानी (करसोग)
संवाद न्यूज एजेंसी, तत्तापानी (करसोग) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Jan 2023 11:10 PM IST
सार

प्रदेश के करसोग क्षेत्र के तत्तापानी में जिला स्तरीय मकर संक्रांति मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। लोगों ने तुलादान भी किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों को पता है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है।

विज्ञापन
CM sukhvinder singh sukhu said - BJP double engine govt has failed on every front
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के करसोग क्षेत्र के तत्तापानी में जिला स्तरीय मकर संक्रांति मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। लोगों ने तुलादान भी किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों को पता है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। इसलिए लोगों ने इसे पूरी तरह नकार दिया।  पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान पेपर लीक घोटाला चरम पर था। राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में चल रहे पेपर लीक घोटाले का पर्दाफाश किया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से आयोग के कामकाज को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि सरकार उन्हें रोजगार प्रदान करने के लिए पारदर्शी और निष्पक्ष अवसर सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश पर 75000 करोड़ रुपये के भारी कर्ज का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन और फिजूलखर्ची के कारण राज्य सरकार को अपने कर्मचारियों को वेतन एरियर के 4430 करोड़ रुपये और पेंशनरों के पेंशन एरियर के 5226 करोड़ रुपये की देनदारी विरासत में मिली है। सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते के रूप में 1000 करोड़ रुपये की देनदारी पूर्व राज्य सरकार द्वारा छोड़ी गई है। पूर्व सरकार ने 11000 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ वर्तमान सरकार पर डाला है।  एनपीएस कर्मचारियों ने किया स्वागत एनएपीएस ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी सेन नेगी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह करसोग क्षेत्र के लोगों के  लिए गर्व की बात है कि एनपीएस कर्मचारियों के लिए ओपीएस की ऐतिहासिक घोषणा के बाद मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र का दौरा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed