फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder singh sukhu meet Himachal Congress prabhari rajiv shukla

Himachal Congress: सुक्खू, शुक्ल की गुफ्तगू से नई नियुक्तियों की चर्चाएं फिर तेज, प्रतिभा उठा चुकी हैं मामला

Thu, 14 Sep 2023 09:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Sep 2023 09:46 AM IST
सार

आपदा की स्थिति से निपटने के बाद प्रदेश में नए मंत्रियों की ताजपोशी हो सकती है। कांग्रेस के सक्रिय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सरकार में अहम जिम्मेवारियां देने को लेकर भी दोनों नेताओं ने चर्चा की।

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu meet Himachal Congress prabhari rajiv shukla
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बीच बुधवार को सरकार और संगठन में ताजपोशियाें को लेकर गुफ्तगू हुई। राजधानी शिमला के होटल सिसिल में दोनों नेताओं की मुलाकात से नई नियुक्तियों की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। प्रदेश में तीन मंत्रियों सहित निगमों और बोर्डों में अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के कई पद रिक्त हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कई बार कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान नहीं मिलने का मामला उठा चुकी हैं।

विज्ञापन


राजधानी शिमला के प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने होटल सिसिल में जाकर राजीव शुक्ल से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी बैठक में कुछ देर मौजूद रहे। मुकेश के जाने के बाद मुख्यमंत्री और पार्टी प्रभारी के बीच अलग से बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार सरकार में नई नियुक्तियों को लेकर इस दौरान विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन


आपदा की स्थिति से निपटने के बाद प्रदेश में नए मंत्रियों की ताजपोशी हो सकती है। कांग्रेस के सक्रिय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सरकार में अहम जिम्मेवारियां देने को लेकर भी दोनों नेताओं ने चर्चा की। बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने नौ माह से अधिक समय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मंत्रियों सहित निगमों और बोर्डों में अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के कई पद अभी रिक्त हैं। कांगड़ा से सुधीर शर्मा, यादवेंद्र गोमा, बिलासपुर से राजेश धर्माणी, हमीरपुर से राजेंद्र राणा मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। समय-समय पर यह विधायक लाॅबिंग के लिए दिल्ली तक दौड़ लगा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed