फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder singh sukhu Jan Aabhar Rally in dharamshala

जन आभार रैली: सीएम सुक्खू कल धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम से जताएंगे कांगड़ा का आभार

Mon, 02 Jan 2023 09:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Jan 2023 09:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुबह दिल्ली से धर्मशाला पहुंचेंगे। आभार रैली सुबह 11:30 बजे शुरू होगी और 2:30 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu Jan Aabhar Rally in dharamshala
जन आभार रैली के लिए की जा रही तैयारियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहली बार जिला कांगड़ा में विशाल जन आभार रैली में कांगड़ा की जनता का विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के लिए आभार जताएंगे। जन आभार रैली में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कांग्रेस के सभी विधायक उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू के स्वागत को लेकर कांगड़ा की जनता बेहद उत्सुक है। मुख्यमंत्री प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहली बार कांगड़ा आ रहे हैं। धर्मशाला में आभार रैली बहुत भव्य होगी। 
विज्ञापन


पठानिया ने बताया कि जिला कांगड़ा के सभी 15 ब्लॉकों से जन आभार रैली में 15,000 लोग धर्मशाला पहुंच रहे हैं। रैली के सफल आयोजन के लिए ब्लॉक स्तर पर बैठकें की गई हैं। प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दे दिए हैं। आभार रैली सुबह 11:30 बजे शुरू होगी और 2:30 बजे तक चलेगी। मुख्यमंत्री सुबह दिल्ली से धर्मशाला पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम सात बजे होगी भाजपा और कांग्रेस विधायक दल की बैठक
चार से छह जनवरी तक चलने वाले शीतकालीन सत्र से पहले मंगलवार शाम को कांग्रेस और भाजपा की विधायक दल की बैठक होगी। इसमें दोनों दल आगामी विस सत्र के लिए रणनीति बनाएंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक शाम 7:00 बजे सर्किट हाउस में होगी, जबकि भाजपा विधायक दल की बैठक शाम 7:00 बजे निजी होटल में होगी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed