फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu Discharge from AIIMS Delhi reached Shimla today

CM Sukhu: वाद्य यंत्रों और पुष्प वर्षा से सीएम का स्वागत, पत्नी कमलेश ने उतारी आरती, डीजीपी मामले में ये कहा

Sat, 11 Nov 2023 07:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 Nov 2023 07:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिकित्सकों ने कुछ दिन तक उन्हें आराम करने और समय पर खाना खाने की सलाह दी है, लेकिन वह सरकार की जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करेंगे।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu Discharge from AIIMS Delhi reached Shimla today
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : जनसंपर्क विभाग

विस्तार

दिल्ली एम्स में 16 दिन उपचाराधीन रहने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को शिमला लौटे। स्वस्थ होकर लौटे मुख्यमंत्री को समर्थकों ने वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया। होटल मरीना से ओकओवर तक पुष्प वर्षा की गई। पत्नी कमलेश ठाकुर ने ओकओवर में गृह प्रवेश पर मुख्यमंत्री की आरती उतारी। इस दौरान समर्थकों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर नाटी भी डाली। दिल्ली से हेलिकाप्टर में आए मुख्यमंत्री का अनाडेल मैदान में उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों और सैकड़ों समर्थकों ने स्वागत किया।

विज्ञापन


पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के देवी-देवताओं और जनता की दुआओं से वह स्वस्थ होकर लौटे हैं। चिकित्सकों ने कुछ दिन तक उन्हें आराम करने और समय पर खाना खाने की सलाह दी है, लेकिन वह सरकार की जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करेंगे। उन्होंने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि चार वर्षों में हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और अगले 10 वर्षों में देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान राज्य सरकार इसी दिशा में प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


18 को कैबिनेट की बैठक, कई फैसले लिए जाएंगे
सीएम ने कहा कि 18 नवंबर को मंत्रिमंडल की बैठक भी रखी गई है। इस बैठक में प्रदेश के विकास से संबंधित कई फैसले लिए जाएंगे।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार, संजय अवस्थी, आशीष बुटेल, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

डीजीपी मामले में पहले तथ्यों को जांचेंगे, फिर नियमानुसार करेंगे कार्रवाई : सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू के मामले में पहले तथ्यों को जांचेंगे, फिर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली एम्स में उपचार करवाने के बाद शिमला लौटने पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं है, चाहे मुख्यमंत्री हो, कोई मंत्री या डीजीपी। सीएम ने कहा कि डीजीपी के खिलाफ हुई शिकायत के हर पहलु की जांच की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने पांच राज्यों के चुनाव प्रचार में जाने से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि डाॅक्टरों ने दो माह तक आराम करने की सलाह दी है। अधिक भागदौड़ न करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार राज्यों में कांग्रेस की जीत होगी। जनता जान चुकी है कि कौन सी पार्टी गरीबों के साथ है। भाजपा के कोरे आश्वासनों का भी जनता को पता लग गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि डीजीपी के खिलाफ आई शिकायत को पहले वैरिफाई करेंगे।

पहले हर शिकायत को जांचना जरूरी है, कई बार गलत शिकायतें भी होती हैं। हो सकता है कल को मुख्यमंत्री या मंत्री के खिलाफ शिकायत आ जाए, ऐसे तो कोई भी किसी के भी खिलाफ शिकायत कर सकता है। कानून के अनुसार पहले शिकायत के तथ्य जांचे जाते हैं। तथ्यों को जांचने के बाद ही एफआईआर दर्ज करेंगे। अगर तथ्य मिले तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में जवाब देंंगे कि तथ्यों को जांच रहे हैं।

उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। सुक्खू ने कहा कि उनकी कुछ दिन की अनुपस्थिति के दौरान मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों और अधिकारियों ने अपने दायित्व को बखूबी निभाया है, जिसके लिए वह उनके धन्यवादी हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि अब सभी मिलकर दोबारा से विकास कार्यों में जुटेंगे और हिमाचल प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे लेकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed