फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder singh sukhu campaigning in bengaluru in karnataka election 2023

CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू पहुंचे बंगलूरू, आठ मई तक करेंगे चुनाव प्रचार

Sat, 06 May 2023 11:06 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 May 2023 11:06 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कर्नाटक की जनता से कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu campaigning in bengaluru in karnataka election 2023
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने बंगलूरू पहुंचे। आठ मई तक मुख्यमंत्री विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। सुक्खू को कांग्रेस हाईकमान ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री नई दिल्ली से बंगलूरू पहुंचे।

विज्ञापन


दोपहर बाद मुख्यमंत्री ने वहां प्रेस वार्ता को संबोधित किया। सुक्खू ने कहा कि वीरवार को ही शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने हिमाचल में लगातार तीसरा चुनाव जीतकर भाजपा को हराया है। कहा कि भाजपा ने नगर निगम जैसे छोटे चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगे, लेकिन जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आई।
विज्ञापन


उन्होंने कर्नाटक की जनता से भी कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो भी वायदा करती है, उसे पूरा करती है। हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के हित में कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया है। 18 से 59 वर्ष आयु की महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से 1500 रुपये देने को हिमाचल में योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed