फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhu said notices given to 21 dams for not following safety standards

Shimla News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले-सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर 21 बांधों को दिए नोटिस

Sat, 23 Sep 2023 05:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Sep 2023 05:42 PM IST
सार

प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पौंग डैम से पानी छोड़े जाने से फतेहपुर और इंदौरा क्षेत्र में नुकसान हुआ।
 

विज्ञापन
cm Sukhu said notices given to 21 dams for not following safety standards
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर 21 बांधों को नोटिस दिए गए हैं। बांधों की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श जारी है। बांध के नीचे वाले क्षेत्रों के लिए भी नीति बनाई जाएगी। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पौंग डैम से पानी छोड़े जाने से फतेहपुर और इंदौरा क्षेत्र में नुकसान हुआ।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 173 जल विद्युत परियोजनाओं में बिजली उत्पादन किया जा रहा है। 23 परियोजनाएं ही बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 के दायरे में आती हैं। केंद्र सरकार ने 2021 में बांध के विफल होने से संबंधित आपदाओं की रोकथाम के लिए बांधों के निरीक्षण, जांच, परिचालन और रखरखाव तथा उनके सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बांध सुरक्षा अधिनियम को लागू किया है। हिमाचल प्रदेश ने बांध सुरक्षा समिति का गठन किया है। ऊर्जा निदेशालय में राज्य बांध सुरक्षा संगठन की स्थापना की गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में 23 बांध हैं, इन्हें सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 21 बांधों में नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। इसके चलते इन्हें नोटिस दिए गए हैं। सभी बांधों में संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए आपातकालीन फ्लड वार्निंग सिस्टम स्थापित करने को कहा है। इससे पूर्व विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि बांधों में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं हो रहा है। पंडोह, बीबीएमबी और पौंग डैम के चलते इस बार प्रदेश में बहुत नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed