फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu refreshed memories of college days at Center of Excellence Sanjauli

Shimla: संजौली काॅलेज में सीएम सुक्खू ने ताजा कीं पुरानी यादें, पूर्व छात्र संघ के कार्यक्रम में पहुंचे

Sat, 23 Nov 2024 06:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Nov 2024 06:40 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू शनिवार को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली पहुंचकर अपने काॅलेज के दिनों की यादों को ताजा किया। 

विज्ञापन
CM Sukhu refreshed memories of college days at Center of Excellence Sanjauli
पूर्व छात्र संघ के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू शनिवार को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली पहुंचकर अपने काॅलेज के दिनों की यादों को ताजा किया। मुख्यमंत्री सेंटर ऑफ एक्सीलेंस काॅलेज संजौली से पढ़े हैं। पूर्व छात्र संघ के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री का कॉलेज प्राचार्य भारती भागड़ा और संघ के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर  दिया गया। इस दौरान शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, नगर निगम मेयर सुरेंद्र चौहान व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कॉलेज सभागार में आयोजित पूर्व छात्र संघ समारोह में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दीं।

विज्ञापन


 इस दाैरान उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन के दाैरान उन्होंने बीमारी की हालत में संजाैली काॅलेज के एससीए अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा। कंबल ओढ़कर कोटशेरा व संजाैली काॅलेज में प्रचार किया और फिर चुनाव जीता। सीएम ने कहा कि उस वक्त संजाैली जिले का सबसे बड़ा काॅलेज था। सीएम ने कहा कि तब सहशिक्षा के लिए हम हड़ताल किया करते थे, लेकिन आज संजाैली काॅलेज में 70 फीसदी लड़कियां हो गई हैं। यह सामाजिक सोच में परिवर्तन को दर्शाता है। संजाैली काॅलेज से पीएमटी में 13 से 14 बच्चे निकलते थे। कहा कि मेरे मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने मेरे खिलाफ कॉलेज में चुनाव लड़ा था, लेकिन जीता मैं ही था। सभी छात्र संगठन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया करते थे, लेकिन सबकी सोच संस्थान को मजबूत करने की थी। 

विज्ञापन

प्रियंका गांधी का चुनावी राजनीति में प्रवेश कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा
सीएम सुक्खू ने चुनाव नतीजों पर कहा कि प्रियंका गांधी का चुनावी राजनीति में प्रवेश कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा। सीएम ने कहा कि भाजपा दिशा विहीन है। कभी टाॅयलेट टैक्स की, कभी समोसे की बात करती है। लेकिन कभी महंगाई की बात नहीं करती। भाजपा के पांच साल में शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र निचले स्तर पर पहुंच गया। हम व्यवस्था परिवर्तन से इसे मजबूती प्रदान कर रहे हैं। भाजपा विरोध करना जानती है, सहयोग करने की उनकी राजनीति नहीं है। भाजपा में सरकार का विरोध करने की होड़ लगी है। पांच ग्रुपों में भाजपा बंटी हुई है। नड्डा, जयराम, बिंदल, अनुराग व एक अन्य ग्रुप ने भाजपा को गुलाम बना रखा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि मेरे ऊपर व्यक्तिगत टिप्पणियां की जा रही हैं। हम सत्ता सुख नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। दो साल में व्यवस्था परिवर्तन करके जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है, उससे भाजपा को परेशानी है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed