फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhu Principal Advisor Ramsubhag Singh's tenure extended by one year

Shimla: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह का एक साल बढ़ा कार्यकाल

Wed, 31 Jul 2024 06:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Jul 2024 06:34 PM IST
सार

रामसुभग सिंह 31 जुलाई 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे। सरकार ने 31 जुलाई 2024 तक इनकी सेवाएं बढ़ाई थी। अब इनका कार्यकाल 31 जुलाई 2025 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन
CM sukhu Principal Advisor Ramsubhag Singh's tenure extended by one year
रामसुभग सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से बुधवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। रामसुभग सिंह 31 जुलाई 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे। सरकार ने 31 जुलाई 2024 तक इनकी सेवाएं बढ़ाई थी। अब इनका कार्यकाल 31 जुलाई 2025 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। रामसुभग सिंह को सरकार ने गोबर खरीद और गाय-भैंस पालकों से दूध खरीदने की योजना को तैयार करने का जिम्मा सौंपा हुआ है। उधर, सचिवालय सेवाओं की अधिकारी और मुख्यमंत्री की अवर सचिव डॉ. किरण शर्मा को भी छह माह की पुनर्नियुक्ति दी गई है। अब डॉ. किरण की सेवाएं 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेंगी। इनके अलावा सचिवालय के अनुभाग अधिकारी खेमराज शर्मा और नरेंद्र कुमार को अवर सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed