Una News: मुख्यमंत्री ने चिंतपूर्णी में रोपवे का स्थान बदलने का दिया आश्वासन
विधायक बबलू, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजीव कालिया, कांग्रेस नेता रवि पराशर, विक्रांत सूद ने चिंतपूर्णी के व्यापारियों को आ रही दिक्कतों के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री को बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद् सिंह सुक्खू के नादौन विधानसभा दौरे के दौरान चिंतपूर्णी के व्यापारियों ने स्थानीय विधायक सूदर्शन सिंह बबलू की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। विधायक बबलू, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजीव कालिया, कांग्रेस नेता रवि पराशर, विक्रांत सूद ने चिंतपूर्णी के व्यापारियों को आ रही दिक्कतों के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री को बताया। विधायक सूदर्शन सिंह बबलू और संजीव कालिया ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि चिंतपूर्णी मंदिर के आसपास जो रोपवे बनाने की बात की जा रही, उससे चिंतपूर्णी के दुकानदारों में काफी ज्यादा रोष है। क्योंकि चिंतपूर्णी में पहले से ही दुकानदारों, टैक्सी चालकों, होटल मालिकों का कामकाज ठप पड़ा है। ऐसे में चिंतपूर्णी में रोपवे के निर्माण से सैकड़ों दुकानदार उजड़ जाएंगे। विधायक बबलू ने मुख्यमंत्री के समक्ष इस बात को रखा कि अगर रोपवे का निर्माण करना ही है तो उसे किन्नू से बाबा श्री माईदास सदन तक कहीं भी किया जाए।
इससे किसी भी दुकानदार को कोई दिक्कत नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि सरकार ने जब से चिंतपूर्णी मंदिर में रोपवे की बात की है, तब से सैकड़ों दुकानदारों में रोष है। इसे लेकर व्यापार मंडल टैक्सी यूनियन व हर छोटे-बड़े दुकानदार ने एक रोष रैली निकालकर प्रदर्शन भी किया था। वहीं, मुख्यमंत्री ने विधायक बबलू और उनसे मिलने आए कांग्रेस नेताओं को आश्वासन दिया कि सरकार इस मामले में गंभीर है। चिंतपूर्णी के किसी भी दुकानदार की दुकानदारी प्रभावित न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। रोपवे का स्थान बदलकर इसे कहीं दूसरी जगह लगाया जाए, इसको लेकर स्थानीय विधायक उन्हें प्रोपोजल भेंजे। बता दें कि बीते दिनों चिंतपूर्णी व्यापार मंडल होटल एसोसिएशन टैक्सी यूनियन और बरीदार सभा के सदस्यों ने रोपवे के खिलाफ चिंतपूर्णी में चार घंटे तक रोपवे के विरोध में बाजार बंद रखकर रोष रैली निकाली थी। इस दौरान पूरा बाजार बंद रहा था। इससे श्रद्धालुओं के साथ पुलिस को व्यवस्था बनाकर रखने में खासी परेशानी हुई थी।