फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sought public support in the campaign to deal with natural disasters, said- donate to the disaster relief f

Shimla: प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की मुहिम में सीएम ने मांगा जनता का सहयोग, बोले- आपदा राहत कोष में करें दान

Sat, 12 Jul 2025 09:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Jul 2025 09:36 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोगों को आपदा राहत कोष में अशंदान देने की अपील की है।

विज्ञापन
CM sought public support in the campaign to deal with natural disasters, said- donate to the disaster relief f
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आपदा राहत कोष में सहयोग करने की अपील की है। इसके लिए बैंक अकाउंट नंबर भी जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री की ओर से जारी अपील में कहा गया कि सभी को पता है कि प्राकृतिक आपदा से पूरा देश जूझ रहा है। इन आपदाओं ने हिमाचल प्रदेश भी अछूता नहीं है। इसमें मंडी जिला बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन


इन प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए एक बहुत बड़े पैमाने पर जनमानस की सहायता करने के लिए प्रदेश सरकार एक मुहिम चला रही है। इस मुहिम को अकेले चला पाना मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन है। इसमें जनता का सहयोग भी अपेक्षित है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने इन प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा एचडीएफसी बैंक में खाते खोले हैं।
विज्ञापन


इस आपदा राहत कोष के लिए अपनी सहयोग राशि नगद बैंक या ड्राफ्ट द्वारा गूगल पे, आरटीजीएस, एनईएफटी, फोन पे अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से सीधा छोटा शिमला स्थित राज्य सहकारी बैंक में खाता संख्या 40610107381 (आईएफएससी कोड:HPSC0000406), एचडीएफसी बैंक के खाता संख्या 50100663774303 (आईएफएससी कोड: HDFC0004116) तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 42088576875 (आईएफएससी कोड: SBIN0050204) में जमा करवा सकते हैं।यह धनराशि वेबसाईट cmhimachal.nic.in पर ई-बैंकिंग द्वारा अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड में भी भेजी जा सकती है। आपदा के लिए दी गई धनराशि आयकर अधिनियम की धारा 80-जी के तहत 100 प्रतिशत आयकर से मुक्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed