{"_id":"63b2e30eed6a3674e86c184c","slug":"cm-media-advisor-naresh-chauhan-said-vigilance-alert-for-competitive-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala News: नरेश चौहान बोले- हर भर्ती परीक्षा में विजिलेंस को अलर्ट रहने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala News: नरेश चौहान बोले- हर भर्ती परीक्षा में विजिलेंस को अलर्ट रहने के निर्देश
Mon, 02 Jan 2023 07:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Jan 2023 07:29 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में पेपर माफिया लगातार पनपता रहा। पूर्व की जयराम सरकार ने पेपर माफिया पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेओए आईटी और अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एडीजी विजिलेंस को हर परीक्षा और भर्ती के दौरान अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीएम ने पदभार संभालने के 15 दिनों के ही भीतर कर्मचारी चयन आयोग को रद्द करने का साहसिक फैसला लिया है। मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में पेपर माफिया लगातार पनपता रहा। पूर्व की जयराम सरकार ने पेपर माफिया पर कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि करीब 75 हजार करोड़ के कर्ज में डूबे प्रदेश को उभारने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अगले पांच साल में सरकारी सिस्टम की सभी गाड़ियां और बसें इलेक्ट्रिकल ही खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन
राम सुभग सिंह पर पूर्व सरकार में भ्रष्टाचार के आरोपों का कांग्रेस की ओर से विधानसभा में विरोध करने और पीएमओ को खत लिखने के बाद कांग्रेस सरकार में उच्च पद देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव का कार्यकाल पूरा हो गया है। राम सुभग सिंह की सेवाएं अभी बची हैं।
विज्ञापन
चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मशोबरा और टुटीकंडी का दौरा कर समाज के असहाय लोगों के दर्द को समझा है। बेसहारा बच्चों और असहाय महिलाओं के कल्याण के लिए 101 करोड़ रुपये का फंड बनाने का फैसला किया है। इसमें विधायकों की एक महीने की तनख्वाह के अलावा एनजीओ को जोड़कर फंड को बढ़ाया जाएगा।