{"_id":"5f215ca27584e50c9574118a","slug":"cm-jaitam-thakur-says-coronavirus-cases-may-peak-in-august-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त व सितंबर में पीक पर होगा कोरोना वायरस: सीएम जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त व सितंबर में पीक पर होगा कोरोना वायरस: सीएम जयराम
Wed, 29 Jul 2020 04:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 29 Jul 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह कल्पना नहीं की थी कि प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले इस रफ्तार से बढ़ेंगे, मगर फिर भी हिमाचल की स्थिति बाकी राज्यों की तुलना में बेहतर है। माना जा रहा है कि अगस्त और सितंबर महीने में कोरोना वायरस का संक्रमण पीक पर होगा। ऐसे में लोगों को बहुत ही अधिक सतर्क होने की जरूरत है। सीएम ने यह बात पीटरहॉफ शिमला में सुरेश कश्यप के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता इस वायरस का जिक्र कर रहे हैं। वह पंजाब सीमा पर हैं, पांच कदम जाकर पंजाब में स्थिति देखकर आएं। कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से प्रदेश की आर्थिक हालात सही नहीं हैं। बाहरी राज्यों में तो कर्मचारियों का वेतन काटा गया है। हालांकि, यहां ऐसा नहीं हुआ। भारी मन से कड़े फैसले लेने पड़े हैं। कहा कि पहले कोरोना संक्रमण का एक मामला भी आता था तो लोग सहम जाते थे। अब बहुत मामले आ रहे हैं तो कई लोग भी लापरवाह हो रहे हैं।
विज्ञापन