फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam visited Samdo border in lahaul spiti adjoining China, will send report to central govt

चीन से सटे समदो बॉर्डर की हिमाचल के सीएम जयराम ने ली टोह, केंद्र सरकार को भेजेंगे रिपोर्ट

Sat, 29 May 2021 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ(किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ(किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 May 2021 07:22 PM IST
सार

बॉर्डर की तमाम गतिविधियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री आईटीबीपी मैदान रिकांगपिओ पहुंचे। उन्होंने कहा कि समदो क्षेत्र जहां हमारी सीमा के साथ तिब्बत (चीन) की सीमा लगती है का दौरा किया है। बॉर्डर पर तमाम गतिविधियों को उन्होंने जाना है।

विज्ञापन
CM Jairam visited Samdo border in lahaul spiti adjoining China, will send report to central govt
सीएम जयराम ने किया समदो बॉर्डर का दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को चीन सीमा से सटे समदो बॉर्डर की टोल लेने पहुंचे। बॉर्डर के अचानक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री आईटीबीपी, डोगरा स्काउट्स और बिहार रेजिमेंट के सैनिकों से मिले और वहां की गतिविधियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अब इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजेंगे।  बॉर्डर की तमाम गतिविधियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री आईटीबीपी मैदान रिकांगपिओ पहुंचे।

विज्ञापन


यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समदो क्षेत्र जहां हमारी सीमा के साथ तिब्बत (चीन) की सीमा लगती है का दौरा किया है। बॉर्डर पर तमाम गतिविधियों को उन्होंने जाना है। उन्होंने राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा में सेना के जवानों की भूमिका की सराहना की। सीएम ने कहा है कि कठिन भौगोलिक और कठोर जलवायु परिस्थितियों के बावजूद सेना की प्रतिबद्धता और कुशल कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही सीमाएं सुरक्षित हैं। वे निडरता से जीवन जीने में सक्षम हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेना के जवानों की ओर से दी जा रही सेवाएं सभी के लिए प्रेरणा की स्रोत हैं। जयराम ठाकुर ने प्रदेश में कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य की जानकारी भी दी। सीएम ने कहा कि प्रदेश में लगभग पिछले एक सप्ताह से कोरोना के मामलों में गिरावट आई है। अप्रैल में जहां प्रदेश में एक्टिव केस 40,000 से अधिक थे, वे अब घटकर लगभग 18 हजार रह गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि मामलों में कमी के बावजूद मृत्यु के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है, जो कि चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड के दूसरे दौर में संक्रमण बड़ी तेजी से फैला है। इसमें मौतें भी बड़ी ज्यादा हुई हैं। प्रदेश में कोविड मामलों को लेकर पहले जो बेड कैपेसिटी 1200 थी, आज 5000 तक कर दी है। प्रदेश में पहले 50 वेंटिलेटर थे, वे आज लगभग 700 हैं । पहले आईजीएमसी शिमला में एकमात्र ऑक्सीजन संप्रेसन का प्लांट था, लेकिन अब प्रदेश में थोडे़ ही समय में सात ऑक्सीजन प्लांट हो गए हैं और दो पर काम चल रहा है।

यदि हम ऑक्सीजन सिलिंडरों की बात करें तो पहले जहां हमारे पास लगभग 2200 सिलेंडर थे, वे अब लगभग 7000 डी टाइप सिलिंडर हैं। प्रदेश में कोविड के कुल मरीजों में 85 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जिनके लिए किट का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले में कोरोना संक्रमण कम है। लाहौल-स्पीति के लोगों का धन्यवाद भी करता हूं, जिन्होंने संक्रमण रोकने के लिए कोविड-19 के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया है। स्पीति में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो गई है। इस अवसर पर जनजातीय विकास मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सेक्टर कमांडर ब्रिगेडियर पराग नांगागरे, कमांडिंग अधिकारी डोगरा स्काउट्स नितिन मित्तल, 15वीं बिहार रेजिमेंट के कर्नल प्रणव अवस्थी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।


व्यापारियों के आग्रह पर दुकानें खोलने का लिया निर्णय : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यापारियों ने आग्रह किया था कि दुकानें बंद रहने से हमारा बहुत नुकसान हो रहा है, जिससे सभी दुकानों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाए। इस पर प्रदेश सरकार ने 31 मई से प्रदेश में सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है, लेकिन उसमें भी सभी व्यापारी वर्ग को कोविड-19 के निर्देशों का कड़ाई से पालना करना होगा। इसके अतिरिक्त सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारी अब 30 प्रतिशत उपस्थिति के हिसाब से आएंगे। सीएम ने कहा कि कोविड का दौर खत्म होने के बाद किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले का दौरा किया जाएगा। यहां पर विकासात्मक कार्यों को गति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed