Kinnaur Landslide: चार यात्रियों के शव निकाले, 16 अभी लापता
भूस्खलन के कारण अब तक 14 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग लापता हैं। एनडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को किन्नौर जिले में निगुलसरी का हवाई निरीक्षण किया। सीएम जयराम का हेलीकॉप्टर एसजेवीएनएल के झाकड़ी स्थित हेलीपेड पर उतरा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से निगुलसरी में मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरए व जिला प्रशासन की टीम अथक प्रयास कर रही है। कई लोगों को सुरक्षित निकालने में हमें सफलता प्राप्त हुई है लेकिन कई अमूल्य जिंदगियों को हम नहीं बचा सके जिसका हमें अत्यंत दुख है।
पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण पिछले एक घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। एनडीआरएफ के जवान लाऊड स्पीकर के जरिए लोगों को आगाह कर रहे हैं कि घटनास्थल की ओर न जाएं। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।
निगुलसरी में बुधवार को हुए भूस्खलन के कारण अब तक 14 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग लापता हैं। एनडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।
Himachal Pradesh Chief Minister Jairam Thakur conducts aerial survey of the landslide-hit area in Kinnaur
— ANI (@ANI) August 12, 2021
A total of 13 bodies have been recovered so far from the landslide site in the Nugulsari area. pic.twitter.com/1oWJXMSxR2
Kinnaur landslide | Rescue and search operation stopped for the last one hour due to shooting stones coming from uphill. Total 13 dead bodies have been retrieved since yesterday: ITBP#HimachalPradesh pic.twitter.com/x7cAdclacC
— ANI (@ANI) August 12, 2021