{"_id":"60aba24e8ebc3e6dc26f92e6","slug":"cm-jairam-thakur-virtually-inaugurated-makeshift-hospital-in-parour-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"परौर में 250 बिस्तर का मेकशिफ्ट अस्पताल शुरू, सीएम ने वर्चुअल लोकार्पण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परौर में 250 बिस्तर का मेकशिफ्ट अस्पताल शुरू, सीएम ने वर्चुअल लोकार्पण किया
Mon, 24 May 2021 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 May 2021 06:27 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राधास्वामी सत्संग भवन परौर में कोविड रोगियों के लिए मेकशिफ्ट अस्पताल का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में अस्पताल में 250 बेड की क्षमता होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए सरकार बेहतर कार्य कर रही है। कोरोना की तीसरी लहर के लिए अभी से सतर्क रहना होगा। प्रदेश के अस्पतालों में बिस्तरों की क्षमता के साथ ऑक्सीजन भी बढ़ानी होगी। अस्पतालों से बिस्तर न मिलने के कारण कोई मरीज नहीं लौटा है। हालांकि, उनका इतना जरूर कहना था कि काम में कुछ कमियां भी रह जाती हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को राधास्वामी सत्संग भवन परौर में कोविड रोगियों के लिए मेकशिफ्ट अस्पताल का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में अस्पताल में 250 बेड की क्षमता होगी। जरूरत पड़ने पर एक हजार और दो हजार तक बेड की भी यहां व्यवस्था की जा सकती है। सीएम ने मेकशिफ्ट अस्पताल के लिए भूमि देने पर राधास्वामी सत्संग ब्यास का आभार जताया।
विज्ञापन
कहा कि सरकार के प्रयासों से केंद्र ने प्रदेश का ऑक्सीजन कोटा 15 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 30 मीट्रिक टन किया है। सरकार ने केंद्र से इस कोटे में 10 मीट्रिक टन की वृद्धि करने का आग्रह किया है। इसके लिए केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
कहा कि सरकार कोविड रोगियों का समय पर पता लगाने पर बल दे रही है। सरकार सुनिश्चित करेगी कि होम आइसोलेशन में रह रहे रोगियों से लगातार संपर्क बनाया जाए। इस दौरान विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, सांसद किशन कपूर, सांसद इंदु गोस्वामी भी मौजूद रहे।