फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur statement over corona curfew in himachal pradesh

सीएम जयराम बोले- मामले यूं ही घटे तो कोरोना कर्फ्यू में दी जाएगी और ढील

Tue, 01 Jun 2021 10:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Jun 2021 10:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों और चिकित्सा अधीक्षकों के साथ प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन
cm jairam thakur statement over corona curfew in himachal pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रतिबंधों को बहुत लंबे समय तक जारी रखना संभव नहीं है। यदि कोरोना के मामले इसी गति से घटते गए तो प्रदेश सरकार आने वाले समय में कोरोना कर्फ्यू में और ढील देने पर विचार कर सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब प्रदेश धीरे-धीरे कोरोना की दूसरी लहर से बाहर आ रहा है, लेकिन अभी सतर्क रहना होगा, क्योंकि महामारी समाप्त नहीं हुई है।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, सभी सीएमओ, सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और चिकित्सा अधीक्षकों के साथ प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए पहले से ही जरूरतों और आपूर्ति संबंधित कार्य योजना बनाई जाए। उपायुक्त कोरोना टेस्ट वृद्धि सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की संभावनाएं भी तलाशें। सूत्रों के अनुसार बैठक में कुछ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को 14 जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले सभी स्वास्थ्य संस्थान बाल रोग वार्ड, चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर ध्यान दें। सरकार व्यापारियों को और राहत देने पर भी विचार कर रही है। कैबिनेट को कोरोना से हालात सुधरते दिखे तो दुकानें सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खोलने की छूट मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी लहर आती है तो बच्चों के लिए चिंताजनक 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दुनिया भर में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि कोरोना वायरस की तीसरी लहर आती है तो यह बच्चों के लिए चिंताजनक साबित हो सकती है। इसलिए सभी स्वास्थ्य संस्थान बाल रोग वार्ड और सेवाओं को सुदृढ़ करने पर अधिक ध्यान दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की संभावनाएं भी तलाशी जानी चाहिए।

व्यापारियों को और राहत देने की तैयारी

प्रदेश में कोरोना के कम होते मामलों के बीच शुरू हुए अनलॉक हिमाचल में अब जयराम सरकार व्यापारियों को और राहत देने पर विचार कर रही है। पांच जून को होने वाली कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य विभाग कोरोना पर प्रस्तुति देगा। इस प्रस्तुति के दौरान अगर कैबिनेट को हालात सुधरते और नियंत्रित होते दिखे तो दुकानों को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खोलने की छूट मिल सकती है। व्यापारिक संगठन लगातार दुकानों को खोलने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे थे।

सरकार ने सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक दुकानें खोलने की छूट दे दी लेकिन व्यापारी टाइमिंग को बढ़ाने और बदलने की मांग कर रहे हैं। अब हिमाचल समेत देशभर में कोरोना के मामलों में काफी कमी आई है और सभी जगह अनलॉक भी शुरू हो गया है। ऐसे में अब सरकार पर भी दुकानों को ज्यादा समय तक खोलने के लिए फैसला लेने का दबाव है। सूत्रों का कहना है कि बैठक में आधी क्षमता पर बसों के संचालन और स्कूलों की दसवीं व बारहवीं की कक्षाओं व कॉलेजों को खोलने पर भी मंथन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed