{"_id":"616c1a18740ec07da66196b2","slug":"cm-jairam-thakur-statement-during-election-campaign-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम बोले- प्रतिभा एक नहीं, अनेक बार कह रहीं मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहती थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम बोले- प्रतिभा एक नहीं, अनेक बार कह रहीं मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहती थी
Sun, 17 Oct 2021 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Oct 2021 06:12 PM IST
सार
जयराम ने कहा कि हमने कमजोर कब माना। हमने तो इतना कहा कि लोकसभा के लिए मजबूर नहीं मजबूत उम्मीदवार चाहिए, जो कुशाल ठाकुर हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को मंडी विधानसभा क्षेत्र के बग्गी, बरयारा में चुनावी जनसभाएं कीं। उन्होंने कांग्रेस की मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रभारी आशा कुमारी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रतिभा सिंह ने अपने भाषण में एक नहीं अनेक बार कहा - मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहती थी, मुझे धकेल दिया गया। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल उन्होंने खुद किया है, लेकिन कांग्रेस की नेता मंडी में आकर कहती हैं कि कमजोर नहीं मानना चाहिए।
विज्ञापन
जयराम ने कहा कि हमने कमजोर कब माना। हमने तो इतना कहा कि लोकसभा के लिए मजबूर नहीं मजबूत उम्मीदवार चाहिए, जो कुशाल ठाकुर हैं। उन्होंने कहा - कांग्रेस की नेता रावण से भी तुलना कर रही थीं। किसकी तुलना कर रही थीं, मुझे मालूम नहीं। वह क्या कहना चाह रही हैं, यह तक स्पष्ट नहीं कर पाई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई लोग जमानत पर चले हुए हैं, लेकिन बातें बड़ी-बड़ी करते हैं।
विज्ञापन
जयराम ने कहा कि चंबा से सिरमौर तक, ऊना से किन्नौर तक पूरा हिमाचल एक है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस नेता महंगाई बढ़ने की दुहाई देते हैं। महंगाई बढ़ने की वजह कांग्रेस है। महंगाई इसलिए बढ़ी क्योंकि कुछ लोगों ने इस देश को लूटने के लिए लाखों करोड़ रुपये के घोटाले किए। इन घोटालों के लिए कांग्रेस के कई नेता आज भी सलाखों के पीछे हैं।
विज्ञापन