फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur speaks with journalists in delhi about tourist inflow in himachal

सीएम जयराम बोले- शिमला, मनाली में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

Sat, 17 Jul 2021 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 17 Jul 2021 12:41 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में प्रदेश सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें पर्यटकों को नदी नालों के करीब न जाने की हिदायत दी गई है। 

विज्ञापन
cm jairam thakur speaks with journalists in delhi about tourist inflow in himachal
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शिमला, मनाली, धर्मशाला में पयर्टकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी किए गए हैं कि पुलिस जवानों को पूरी तरह मुस्तैद रखा जाए। वहीं ट्रैफिक को लगातार मॉनीटर किया जाए। सीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में प्रदेश सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें पर्यटकों को नदी नालों के करीब न जाने की हिदायत दी गई है। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नई दिल्ली के दौरे पर गए हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड के अलावा प्रस्तावित उपचुनाव पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ लंबित प्रोजेक्टों के संबंध में वह अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात कर वित्तीय सहयोग मुहैया कराने की मांग कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed