फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Thakur speaks on Amar Ujala News all officers are not same one few doing timepass

शीतयुद्ध शुरू करने वाले टॉप ब्यूरोक्रेसी के अफसरों पर होगी कार्रवाई: सीएम जयराम

Sun, 03 Jan 2021 07:20 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 03 Jan 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur speaks on Amar Ujala News all officers are not same one few doing timepass
मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की टॉप ब्यूरोक्रेसी में चल रहे शीतयुद्ध पर सीएम जयराम ठाकुर ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ अफसर किसी तरह केवल समय व्यतीत करने में लगे हैं। प्रशासनिक तौर पर फीडबैक का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। जयराम रविवार सुबह मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दो बड़े अधिकारियों ने सीएम ऑफिस के आला अफसरों के खिलाफ मोर्चेबंदी की हुई है। मुख्य धारा में नियुक्ति न होने से ये अफसर नाराज बताए जा रहे हैं। इनकी कार्यशैली से कामकाज प्रभावित हो रहा है, जिस पर सीएम ने संज्ञान लिया है। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम ने विपक्ष पर भी खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तीन साल के भाजपा के कार्यकाल के दौरान विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। पूर्व की कांग्रेस सरकार एक योजना ऐसी बताए, जिसमें कोई विजन हो। पूर्व सरकार जाते-जाते भी एक-एक लाख के बजट के साथ कई कॉलेज खोल गई। वहीं, मंडी में खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री का सराज दौरा स्थगित हो गया है। सीएम शिमला लौट गए हैं। रविवार को उन्हें अपने घर तांदी जाना था, जहां अपने विस क्षेत्र में पंचायत चुनावों को लेकर फीडबैक लेना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड न होता तो 40 हजार करोड़ क्रॉस कर गई होती ग्राउंड ब्रेकिंग 
सीएम ने कहा इन्वेस्टर मीट प्रदेश के लिए नया एक्सपेरिमेंट था। यहां 96,000 करोड़ के एमओयू हुए हैं। 13,600 करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग की, 10,000 करोड़ के काम चल रहे हैं। कोविड न होता तो ग्राउंड ब्रेकिंग 40,000 करोड़ क्रॉस कर गई होती। 


एयरपोर्ट का मामला वित्त आयोग के पास
सीएम ने कहा कि एयरपोर्ट निर्माण के लिए मामला वित्त आयोग के सामने रखा है। एयर स्ट्रिप का मामला उठाया है ताकि उसे बदलने से पहाड़ न काटना पड़े। शिवधाम की प्रक्रिया फोरेस्ट क्लीयरेंस की वजह से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सीएम ने कहा कि तत्तापानी और बीड़ बिलिंग को विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed