फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM jairam Thakur says misuse of government vehicle by transport minister wife will be investigated

परिवहन मंत्री की पत्नी के सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग मामले की होगी जांच : जयराम

Sat, 12 Oct 2019 10:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेंद्र जसवाल, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
सुरेंद्र जसवाल, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 12 Oct 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
CM jairam Thakur says misuse of government vehicle by transport minister wife will be investigated
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर की पत्नी के एचआरटीसी के एमडी की सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग के मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सारा घटनाक्रम उनके ध्यान में है। वह इस मुद्दे को लेकर गंभीर हैं और सरकार पूरे मामले की जांच कराएगी। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग से रिपोर्ट मांग ली गई है। विभाग के एमडी की गाड़ी मंत्री की पत्नी के पास कैसे थी, इसकी जांच होगी। इस तरह की बातें कतई सहन नहीं करेंगे। दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


शिमला से धर्मशाला जाते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार सुबह घुमारवीं में कुछ देर रुके। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने यह जानकारी दी। इसके अलावा सीएम से पूछा कि क्या पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को अपने हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ से शिमला लाने के पीछे विपक्ष को हेलीकॉप्टर के दुरुपयोग पर मुद्दाविहीन बनाना तो नहीं है? इस पर सीएम ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश की बहुत सेवा की है।
विज्ञापन


मानवीय संवेदनाओं और उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए उन्हें हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कुछ दिन पूर्व भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को हेलीकॉप्टर से लाने पर खूब हल्ला किया था, लेकिन हम राजनीति में रहकर भी संवेदनाओं से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि पूर्व सीएम को हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ से शिमला लाया गया। सीएम ने बताया कि करयालग गांव में हुए भारी भूस्खलन के मामले में सरकार गंभीर है। जल्द ही पीड़ितों को जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी और उनके रहने के लिए स्थायी प्रबंध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed