फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM jairam thakur said without mask no entry in pm narendra modi rally in mandi himachal pradesh

सीएम जयराम बोले- बिना मास्क पीएम के कार्यक्रम में नहीं मिलेगी एंट्री

Thu, 23 Dec 2021 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Dec 2021 05:40 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में परिहास का विषय बनी हुई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर टिप्पणी की कि इन्हें यह पता नहीं है कि उन्हें हटाने के लिए 10 नेता दिल्ली में बैठे हैं।

विज्ञापन
CM jairam thakur said without mask no entry in pm narendra modi rally in mandi himachal pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पड्डल मैदान में 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बिना मास्क लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी। इसमें कोरोना प्रोटोकाल और सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के चार साल का जश्न 27 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे काला दिवस कहने वाली कांग्रेस जो करना चाहती है वह करे। कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब एक लाख लोग पीएम मोदी का संदेश सुनने आएंगे। 

विज्ञापन


सुंदरनगर में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में परिहास का विषय बनी हुई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर टिप्पणी की कि इन्हें यह पता नहीं है कि उन्हें हटाने के लिए 10 नेता दिल्ली में बैठे हैं। उनकी पार्टी के अंदर ही किसी को बनाने और किसी को हटाने के लिए मुहिम चली हुई है। कोविड जैसे इतने गंभीर मामले को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने अपनी ही पार्टी को लूटने से नहीं छोड़ा। कहा कि यह आरोप हम नहीं लगा रहे है, यह आरोप उनकी ही पार्टी के लोगों ने वो चिट्ठियां निकाल कर लगाया है जो पार्टी हाईकमान को भेजी गई थीं कि हमने कोविड में इतना पैसा खर्च किया, इतना पैसा हमारे खाते में डाल दिया जाए। 
विज्ञापन


क्रिसमस, नववर्ष पर कोविड प्रोटोकाल करें फॉलो
सीएम ने कहा कि प्रदेश में अभी ओमिक्रॉन का कोई मामला नहीं आया है। कुछ रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई हैं। उन्होंने क्रिसमस और नववर्ष पर आने वाले पर्यटकों से कोविड प्रोटोकाल फॉलो करने का आग्रह किया। कहा कि इसको लेकर पुलिस को भी पर्यटकों को गाइड करने को कहा गया है। इस दौरान विधायक राकेश जम्वाल और जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप ठाकुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed