फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur presided over Skill development corporation board meeting at shimla

कौशल विकास योजना को समय पर पूरा करें अफसर: जयराम

Fri, 03 Jul 2020 06:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Jul 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur presided over Skill development corporation board meeting at shimla
बैठक की अध्यक्षता करते सीएम जयराम - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को राज्य के युवाओं में कौशल उन्नयन के लिए एशियाई विकास बैंक की ओर से वित्त पोषित 100 मिलियन डालर की हिमाचल प्रदेश कौशल विकास योजना को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रदेश कौशल विकास निगम के निदेशक मंडल की 7 वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना राज्य में अधिक उत्पादक कार्यबल का निर्माण करेगी, जो बाजार की मांग, तकनीक और व्यावसायिक कौशल से लैस होगा। परियोजना का उद्देश्य 25 ट्रेडों में राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) से राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) तक 150 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को स्तरोन्नत करने के अतिरिक्त नौ रोजगार एक्सचेंज को माडल एक्सचेंज में स्तरोन्नत करना भी है।
विज्ञापन


सरकार ने परियोजना में सोलन जिले के वाकनाघाट में पर्यटन, आतिथ्य और सूचना प्रौद्योगिकी के उत्कृष्ट केंद्र के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। इस संस्थान में निविदा आमंत्रित करने और उपकरणों की खरीद के लिए एक समिति गठित की जाएगी। इस संस्थान का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाना चाहिए। राज्य के 6,500 से अधिक छात्र विभिन्न कार्यक्रमों जैसे स्नातक एड आन प्रशिक्षण, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से प्रशिक्षण, प्रशिक्षण सेवा संस्थानों के माध्यम से प्रशिक्षण और एशियाई बैंक के वित्त पोषित हिमाचल प्रदेश कौशल विकास परियोजना के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


5,000 से अधिक उम्मीदवारों ने 70 प्रतिशत से अधिक प्रशिक्षण घंटे कोविड-19 महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन में समाप्त कर दिए थे।  केवल वह विद्यार्थी एसाइनमेंट के लिए पात्र होंगे, जिन्होंने कम से कम 70 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति कुल प्रशिक्षण घंटो के अनुपात में दर्ज करवाई हो।  इसलिए लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए को उम्मीदवारों प्रमाण पत्र प्रदान करने पर विचार किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, एनएससीडीसी के वरिष्ठ प्रमुख जयकांत सिंह, एफटैक को-फाउंडर बिलीव इंडिया के प्रबंध निदेशक लीथा मल्लिकार्जुन, नवीन शर्मा ने अपने सुझाव दिए। 

हींग और केसर की खेती को बढ़ावा दे रही सरकार : जयराम

पालमपुर का हिमालयन जैव संसाधन प्रौद्योगिकी संस्थान प्रदेश के विभिन्न कोविड परीक्षण संस्थानों को  उपकरण मुहैया कराने के अलावा परीक्षण करवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को यह बात वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संस्थान के 38वें स्थापना सप्ताह के अवसर पर कही।  मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान ने उपभोक्ताओं के लिए अल्कोहल रहित हैंड सैनिटाइजर और हर्बल साबुन बनाने में भी सफलता हासिल की है। संस्थान की ओर से हींग और केसर की खेती के लिए किए गए प्रयास प्रशंसनीय हैं।

सरकार ने भी हींग की खेती को बढ़ावा देने के लिए 4.50 करोड़ तथा केसर की खेती को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं आरंभ की हैं। प्रदेश सरकार इन परियोजनाओं को सफल बनाने के लिए संस्थान को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने प्रोटीन प्रसंस्करण केंद्र का शुभारंभ, टिशु कल्चर इकाई और बांस की हाईटेक नर्सरी की आधारशिला रखी और ट्राईकोमा का पौधरोपण भी किया। प्रधान सचिव कृषि ओंकार शर्मा, विशेष सचिव कृषि राकेश कंवर इस दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed