फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM jairam thakur meet with Prime Minister Narendra Modi in Varanasi on Monday

वाराणसी: उपचुनाव के बाद पहली बार आज पीएम मोदी से रूबरू होंगे जयराम

Mon, 13 Dec 2021 10:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Dec 2021 10:40 AM IST
सार

वाराणसी प्रवास के चलते सीएम अगले तीन दिन शीत सत्र की शेष तीन बैठकों में शामिल नहीं हो सकेंगे। उनकी अनुपस्थिति में वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ही विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए मंत्रिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
CM jairam thakur meet with Prime Minister Narendra Modi in Varanasi  on Monday
फाइल फोटो - फोटो : pmo

विस्तार

उपचुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू होंगे। हार के पीछे महंगाई को कारण बताने के बयान से हुई केंद्र सरकार की किरकिरी के बाद उनकी यह मुलाकात बेहद अहम रहेगी। सीएम यहां पहले दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद सभी एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उपमुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


इस सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सम्मेलन में प्रधानमंत्री 2022 में होने वाले हिमाचल समेत पांच राज्यों के चुनावों पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले सीएम ने उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों ने सीएम को बीते चार साल में इन कार्यक्रमों के तहत हुई प्रगति से अवगत कराया है।
विज्ञापन


सम्मेलन में सीएम जयराम ठाकुर दस मिनट की प्रस्तुति के जरिये इस जानकारी से सभी को अवगत कराएंगे। माना जा रहा है कि यह प्रस्तुति सरकार के चार साल का रिपोर्ट कार्ड होगा। वाराणसी प्रवास के चलते सीएम अगले तीन दिन शीत सत्र की शेष तीन बैठकों में शामिल नहीं हो सकेंगे। उनकी अनुपस्थिति में वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ही विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए मंत्रिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed