फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Thakur invited PM Narendra Modi to Himachal Pradesh on May 31

केंद्र सरकार के 8 साल: पीएम मोदी से मिले जयराम, 31 मई को हिमाचल आने का दिया न्योता

Wed, 11 May 2022 06:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 11 May 2022 06:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर 31 मई को हिमाचल आने का न्योता दिया है। 

विज्ञापन
CM Jairam Thakur invited PM Narendra Modi to Himachal Pradesh on May 31
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। उन्होंने मोदी को हिमाचल प्रदेश आने का निमंत्रण दिया है। केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर सीएम ने 31 मई को हिमाचल प्रदेश में राष्ट्र स्तरीय समारोह करने का पीएम से आग्रह भी किया। सीएम ने कहा कि हिमाचल इस समारोह को आयोजित करना चाहता है, जिसमें देश के सभी जिले शामिल होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश और प्रदेशवासियों के लिए प्रधानमंत्री के विशेष लगाव और प्रदेश का त्वरित विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य को सहयोग देने के लिए उनका आभार जताया। राज्य में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं के बारे में भी मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से चर्चा की। उन्होंने हिमाचल को हरित राज्य बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयासों से भी अवगत करवाया। 
विज्ञापन


सीतारमण से भी राज्य के सभी बैंकों के प्रमुखों के साथ प्रस्तावित सम्मेलन में भाग लेने का किया आग्रह 
इससे पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी संवाद किया और उनसे हिमाचल प्रदेश का दौरा करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य के सभी बैंकों के प्रमुखों के साथ प्रस्तावित सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने सशक्तीकरण के लिए महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को अधिक ऋण प्रदान करने की संभावनाएं तलाशने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मांडविया से मिले सीएम जयराम, बल्क ड्रग फार्मा पार्क मांगा 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख एल. मांडविया से भेंट की। सीएम ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर का कार्य जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। सरकार इसे जनता को समर्पित करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। सरकार महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करेगी।

मुख्यमंत्री ने बल्क ड्रग फार्मा पार्क की स्वीकृति के लिए भी आग्रह किया। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री की सभी मांगों पर हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य संस्थानों का सुदृढ़ नेटवर्क है। एम्स शुरू होने से यह वर्तमान स्वास्थ्य अधोसंरचना एवं सुविधाओं के क्षेत्र में एक और मील पत्थर सिद्ध होगा। कहा कि हिमाचल एशिया में सबसे बडे़ फार्मा हब के रूप में जाना जाता है।


राज्य में बल्क ड्रग पार्क स्थापित होने से औद्योगिकीकरण को और बढ़ावा मिलने के साथ राज्य में कच्चे माल के उत्पादन से फार्मा उद्योग को भी संबल मिलेगा। इससे फार्मा उद्योग के लिए कच्चे माल के आयात की अन्य देशों पर निर्भरता भी कम होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क  स्थापित होने से राज्य में न केवल निवेश को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed