{"_id":"62656452768c834c5004c705","slug":"cm-jairam-thakur-hits-out-at-aam-aadmi-party-during-chamba-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम ने साधा निशाना: हिमाचलियों को गुमराह करने की तैयारी कर रहा दिल्ली वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम ने साधा निशाना: हिमाचलियों को गुमराह करने की तैयारी कर रहा दिल्ली वाला
Sun, 24 Apr 2022 08:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 Apr 2022 08:23 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार रिपीट होगी। सरकार ने अपने चार साल और चार माह के कार्यकाल में एक दिन भी जनसेवा से छुट्टी नहीं ली है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में तीसरा विकल्प बनने की राह तलाश रही आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। चुराह विस क्षेत्र के भंजराड़ू में उन्होंने अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा कि दिल्ली वाला हिमाचलियों को गुमराह करने की तैयारी में है। कहा कि आप सुप्रीमो ने हिमाचलियों को लुटेरा कहकर प्रदेश की जनता का अपमान किया है। विधानसभा चुनाव में आप को जनता इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने भंजराड़ू स्थित कला मंच में जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले विस उपाध्यक्ष हंसराज ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार रिपीट होगी। सरकार ने अपने चार साल और चार माह के कार्यकाल में एक दिन भी जनसेवा से छुट्टी नहीं ली है। हर वर्ग को राहत पहुंचाने का प्रयास रहा। कर्मचारी हो या आम वर्ग, सरकार ने इनके उत्थान के लिए प्रयास किए हैं। प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र का एक समान विकास हुआ है।
विज्ञापन
एक भी विकास का काम नहीं बता पाए थे कांग्रेसी
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान उनसे एक प्रश्न पूछा था कि एक ऐसा विकास कार्य बताओ, जो उनकी सरकार ने किया है। इसका जवाब देने के बजाय कांग्रेस नेता एक-दूसरे की शक्ल निहारते दिखे। कांग्रेस नेता पूर्व सरकार का एक भी विकास कार्य नहीं बता पाए थे। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस आपस में ही उलझी है। चार राज्यों में भाजपा की जीत के बाद अब कांग्रेसी शांत हो गए हैं। इस दौरान सांसद किशन कपूर सहित भाजपा मंडल चुराह के पदाधिकारी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन