फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Thakur dedicates projects worth Rs. 62.17 crore in Kinnaur Himachal Pradesh

जनजातीय इलाकों के विकास पर दे रहे खास ध्यान : जयराम

Wed, 05 Aug 2020 07:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 05 Aug 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur dedicates projects worth Rs. 62.17 crore in Kinnaur Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर विशेष बल दे रही है, क्योंकि यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ लगते हैं। इनमें सड़क, संचार, ऊर्जा और जलापूर्ति के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सरकार इन क्षेत्रों के विकास को पर्याप्त निधि उपलब्ध करवा रही है। किन्नौर जिले की जनता के लिए 62.17 करोड़ लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित की गई हैं। देश के लोगों के लिए भी बुधवार का दिन स्वर्णिम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान श्रीराम के मंदिर का भूमि पूजन किया है। इससे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बुधवार को शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किन्नौर जिले में 62.17 करोड़ लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। कहा कि सरकार ने एक ही दिन में क्षेत्र के लिए 30 करोड़ की परियोजनाएं समर्पित की हैं। लोगों को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सीमा सड़कों पर 84 करोड़ खर्चे जा रहे हैं। क्षेत्र की 65 पंचायतों में से 60 पंचायतों को सड़क से जोड़ा जा चुका है। शेष पंचायतों को भी शीघ्र सड़क से जोड़ा जाएगा।  
विज्ञापन


मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने सरकार के कोरोना महामारी से निपटने को उठाए कदमों की भी सराहना की।   राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने मुख्यमंत्री और गण्यमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक अर्जुन सिंह व जीतराम कटवाल, अध्यक्ष विपणन बोर्ड बलदेव भंडारी, अध्यक्ष एपीएमसी शिमला-किन्नौर नरेश शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. आरएन बत्ता, उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने गृहक्षेत्र सराज विधानसभा क्षेत्र के लिए 26.50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन एवं शिलान्यास करते समय सीएम जयराम ने कहा कि 5 अगस्त का दिन देश के इतिहास में याद रखा जाएगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन किया है।


देशवासी सौभाग्यशाली हैं, क्योंकि वे इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने। उन्होंने प्रदेश वासियों का आभार जताया, जिन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए अपने घरों में दीप जलाए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री का बुधवार को सराज क्षेत्र का दौरा करने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण वह क्षेत्र का दौरा नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed