{"_id":"60f817844781b6194d1d20af","slug":"cm-jairam-said-that-the-govt-will-soon-hold-a-meeting-with-the-non-gazetted-employees-federation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम बोले- अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से जल्द बैठक करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम बोले- अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से जल्द बैठक करेगी सरकार
Wed, 21 Jul 2021 06:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 Jul 2021 06:18 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के उचित मुद्दों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निवारण करने का प्रयास करेगी। सरकार कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार शीघ्र अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के साथ बैठक करेगी। संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक के माध्यम से सरकार के समक्ष कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे उठाने का अवसर दिया जाएगा। बुधवार को ओकओवर शिमला में अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर के नेतृत्व में महासंघ का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के उचित मुद्दों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निवारण करने का प्रयास करेगी। सरकार कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहती है।
विज्ञापन
कहा कि कर्मचारियों ने प्रदेश में कोविड-19 के प्रभावी प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई हैं। कोरोना के बावजूद सरकार ने सुनिश्चित किया है कि कर्मचारियों को देय भत्ते समय-समय पर मिलते रहें। उन्होंने कोरोना संकट में भी राज्य सरकार के साथ खड़े रहने के लिए कर्मचारियों का आभार जताया। कहा कि सरकार प्रदेश के कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कर्मचारियों की उचित मांगों को समय-समय पर पूरा किया गया है। कर्मचारी किसी भी सरकार की रीढ़ होते हैं।
विज्ञापन
सरकार की नीतियों तथा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जयराम ने कर्मचारियों से निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने महासंघ के सदस्यों को आश्वासन दिया कि कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि राज्य में संपूर्ण एवं संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारी उन्हें पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से जेसीसी की बैठक को बुलाने का भी आग्रह किया। संघ के महासचिव राजेश शर्मा ने भी विचार रखे। करसोग के विधायक हीरा लाल तथा संघ के अन्य नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन