सीएम जयराम बोले- ऊना से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज तक जुड़ेगा रेलवे ट्रैक
बुधवार को हमीरपुर जिले के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट में किसी भी राज्य के प्रोजेक्ट के लिए अलग से घोषणा नहीं होती है। केंद्र के महत्व वाले प्रोजेक्टों के लिए अलग से बजट का प्रावधान होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के समक्ष पर्वतमाला प्रोजेक्ट को भी रखा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ऊना से हमीरपुर रेलवे ट्रैक को हमीरपुर के जोलसप्पड़ में बन रहे मेडिकल कॉलेज तक जोड़ा जाएगा, ताकि भविष्य में हमीरपुर से कांगड़ा को रेल नेटवर्क से जोड़ने में भी मदद मिल सके। एक सुरंग का निर्माण भी होगा, जिसकी लागत 2000 करोड़ बैठ रही है। जयराम ने कहा कि उन्होंने ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन के लिए केंद्र सरकार के समक्ष विस्तृत चर्चा की है। इसके लिए 50-50 के अनुपात में भूमि अधिग्रहण का फार्मूला है। प्रदेश की आर्थिक हालत को देखते हुए इस प्रोजेक्ट के अनुपात में बदलाव के साथ केंद्र से ज्यादा बजट की मांग गई है।
बुधवार को हमीरपुर जिले के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट में किसी भी राज्य के प्रोजेक्ट के लिए अलग से घोषणा नहीं होती है। केंद्र के महत्व वाले प्रोजेक्टों के लिए अलग से बजट का प्रावधान होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के समक्ष पर्वतमाला प्रोजेक्ट को भी रखा था। जिसे बजट में शामिल किया गया है और प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में हिमाचल प्रदेश का जिक्र भी किया। मंडी में एयरपोर्ट के लिए बजट के मामले में उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में किसी एक रोड या काम का जिक्र नहीं होता।
किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर कहीं भी किसी राज्य के लिए केंद्रीय बजट में घोषणा नहीं होती। केंद्रीय बजट सामान्य विकास के लिए होता है। विशेष वित्तीय सहायता राशि को केंद्र सरकार ने 10 हजार करोड़ से बढ़ाकर एक लाख करोड़ किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हाल ही में दिल्ली गए थे। केंद्र की ओर से 600 करोड़ का विशेष आर्थिक पैकेज सहायता के रूप में मिला है और 200 करोड़ का बजट अलग से दिया गया है। इससे हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
शराब कांड के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई बनेगी उदाहरण
प्रदेश में शराब कांड एक दुखद घटना हुई है। इससे सात लोगों की जान गई। दोषियों की पहचान हो चुकी है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई होगी जो आने वाले समय में एक उदाहरण होगी।