फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam said that people will remember Bali's contribution to the state including Nagrota Bagwan

सीएम जयराम बोले- नगरोटा बगवां समेत प्रदेश के लिए बाली के योगदान को याद रखेंगे लोग

Sat, 30 Oct 2021 07:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Oct 2021 07:24 PM IST
सार

सीएम जयराम ने कहा कि दिवंगत जीएस बाली नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे और वीरभद्र सिंह मंत्रिमंडल में वर्ष 2003 से 2007 और दोबारा वर्ष 2012 से 2017 तक मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश और विशेषकर नगरोटा बगवां के लिए उनके योगदान को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। 

विज्ञापन
CM Jairam said that people will remember Bali's contribution to the state including Nagrota Bagwan
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जीएस बाली के निधन पर शोक जताया है। बाली ने शनिवार को नई दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। वह 67 वर्ष के थे। सीएम ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जीएस बाली नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे और वीरभद्र सिंह मंत्रिमंडल में वर्ष 2003 से 2007 और दोबारा वर्ष 2012 से 2017 तक मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश और विशेषकर नगरोटा बगवां के लिए उनके योगदान को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।

विज्ञापन


जयराम ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। अन्य नेताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन आदि नेताओं ने भी बाली के देहांत पर दुख व्यक्त किया। 
विज्ञापन


बाली के निधन से प्रदेश की राजनीति को बड़ी क्षति: शांता
वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश की राजनीति के एक प्रमुख नेता जीएस बाली के आकस्मिक निधन से पूरे हिमाचल में शोक है। वह एक रचनात्मक नेता विकास के लिए समर्पित और मेरे व्यक्तिगत मित्र थे। उनके निधन से हिमाचल की राजनीति को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। उन्होंने बाली के निधन पर शोक जताते हुए उनके परिवार से संवेदना प्रकट की है और प्रभु से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed