CM Jairam Rally Nupur: सीएम जयराम बोले- सत्ता में आने का सपना छोड़े कांग्रेस, बारी-बारी का रिवाज गया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के हित में बेहतर कार्य कर रही है ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मौजूदा हालात में कांग्रेस को सत्ता में आने का सपना छोड़ देना चाहिए, क्योंकि प्रदेश में बारी-बारी का रिवाज खत्म हो गया है। अन्य राज्यों की तर्ज पर इस बार हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा रिपीट करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरुवार को नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के हित में बेहतर कार्य कर रही है और प्रदेश के विकास में केंद्र सरकार खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आशीर्वाद है। इससे प्रदेश में तेज गति से विकास कार्य चल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने कोविड महामारी के दौरान भी बेहतर कार्य किए, जो कि अब भी जारी है।
उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा, कांग्रेस के लोग भाजपा सरकार की जनहित की योजनाओं का आमजन में प्रभाव मानते है, लेकिन अपनी जनसभाओं में भाजपा सरकार को कोसते हैं। भाजपा सरकार के इस कार्यकाल में प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के विकास योजनाओं को तेज गति दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आम आदमी पार्टी पर तीखे सियासी हमले किए और कहा कि पंजाब राज्य में कानून व्यवस्था की हालत चिंताजनक है। पिछले दो माह के भीतर ही आप सरकार की कारगुजारी जनता के सामने आ गई है।उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि प्रदेश में विकास को गति को बरकरार रखने के लिए एक बार फिर भाजपा को जनादेश दे। इस मौके पर उन्होंने वन मंत्री राकेश पठानिया की मांग पर पुलिस जिला बनाने की घोषणा की साथ ही नूरपुर में बिजली बोर्ड का सर्कल खोलने की भी घोषणा की।