{"_id":"6166c6a08ebc3e0c5372a1f0","slug":"cm-jairam-said-that-congress-made-star-campaigners-who-gave-anti-national-speeches","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम बोले- कांग्रेस ने देश विरोधी भाषण देने वाले बनाए स्टार प्रचारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम बोले- कांग्रेस ने देश विरोधी भाषण देने वाले बनाए स्टार प्रचारक
Wed, 13 Oct 2021 07:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 Oct 2021 07:00 PM IST
सार
चंबा के भरमौर में भाजपा प्रत्याशी कुशाल ठाकुर के समर्थन में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने उपचुनाव के लिए किसी भी बाहरी नेता को स्टार प्रचारक के तौर पर नहीं बुलाया है। कांग्रेस ने देश विरोधी भाषण देने वाले नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।
विज्ञापन
चंबा जिले में सीएम जयराम की जनसभा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश विरोधी भाषण देने वालों और भारत मुर्दाबाद व अफजल गुरु अमर रहे जैसे नारे लगाने वालों को कांग्रेस हिमाचल उपचुनाव में स्टार प्रचारक बनाकर भेज रही है। चंबा के भरमौर में भाजपा प्रत्याशी कुशाल ठाकुर के समर्थन में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने उपचुनाव के लिए किसी भी बाहरी नेता को स्टार प्रचारक के तौर पर नहीं बुलाया है। कांग्रेस ने देश विरोधी भाषण देने वाले नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। कहा कि वीरभद्र सिंह हमारे बीच नहीं हैं, हमें उनकी कमी महसूस होती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जुब्बल कोटखाई उपचुनाव: बागी बरागटा को मिला सेब चुनाव चिह्न, दिनभर रहे गायब
विज्ञापन
मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भरमौर में कांग्रेस नेताओं ने भी रैली की थी। इसमें सत्यता और संवेदनाएं कम और राजनीति ज्यादा दिखी। मुख्यमंत्री कहा कि हमने भी रामस्वरूप शर्मा को खोया है। वीरभद्र सिंह, नरेंद्र बरागटा, सुजान सिंह पठानिया के जाने का दुख है। क्या हमें भावनाओं में बहकर काम करना है। भरमौर को विकास की आवश्यकता है। भरमौर के विकास में सबसे ज्यादा राशि खर्च हो रही है। ये इलाका सिराज विधानसभा क्षेत्र जितना कठिन है। भरमौर विस क्षेत्र में पिछले दौरे में 456 करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास किए थे। कोविड संकट के बावजूद भरमौर में विकास कार्यों को थमने नहीं दिया। कहा कि भरमौर से 2019 के लोकसभा चुनाव में 20 हजार वोट की बढ़त रामस्वरूप शर्मा को मिली थी।
विज्ञापन
कांग्रेस का बयान शहीदों का अपमान : कुशाल
मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने पूर्व सांसद रामस्वरूप शर्मा और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के कारगिल युद्ध पर दिए बयान की निंदा की और कहा कि कारगिल में देश के 527 और हिमाचल के 52 रणबांकुरे शहीद हुए थे। मेरी 18 ब्रिगेडियर के 34 जवान शहीद हुए। ऐसे युद्ध पर भी इस तरह की टिप्पणी करना उन तमाम वीरों और शहीदों का अपमान करने के समान है।
Trending Videos
भाजपा ने सैनिक को टिकट देकर बढ़ाया मान: जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने मंडी संसदीय सीट से एक सैनिक को टिकट देकर सैनिकों का मान बढ़ाया है। सैनिक जिस तरह सरहद पर देश की सेवा करता है, संसद में जाने के बाद वह उसी तरह अपने लोगों की सेवा करेगा। कहा कि भाजपा प्रत्याशी कुशाल ठाकुर ने कारगिल युद्ध में देश को विजय दिलाई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांगी में जो भी घोषणाएं की हैं, उन्हें अचार संहिता समाप्त होने के बाद पूरा किया जाएगा। सीएम ने कहा कि मैं भी एक गरीब परिवार से हूं, किसी राजपरिवार से नहीं हूं, इसलिए हमेशा सच कहता हूं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि कारगिल युद्ध एक छोटा युद्ध था। जिस युद्ध में हमारे वीर सैनिक शहीद हुए, उसे छोटा युद्ध कहना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कन्हैया कुमार कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाने का दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि कांग्रेस सहानुभूति पर वोट मांग रही है। सहानुभूति हमें भी है, लेकिन हम विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
किसान परिवार से हूं, पहाड़ी क्षेत्र की समस्याएं समझता हूं : कुशाल
ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने कहा कि मैं किसान परिवार से संबंध रखता हूं। अपना जीवन सेना में नौकरी कर गुजारा है। अधिकतर पहाड़ी और दूरदराज इलाकों में रहा हूं। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को भलीभांति समझता हूं। संसद में पहुंचने पर चैहणी सुरंग का मुद्दा केंद्र में जरूर उठाएंगे।
कांग्रेस के पास महंगाई के अलावा कोई मुद्दा नहीं
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनाली में एक जनसभा में कहा कि कांग्रेस ने ऐसे लोगों को स्टार प्रचारक बनाया है, जो देश की सेना के खिलाफ बोलते हैं। इन दिनों कन्हैया कुमार प्रदेश में स्टार प्रचारक बनकर घूम रहे हैं। यह वही कन्हैया कुमार हैं, जो देश के हजार टुकड़े करने की बात कहते हैं। जयराम ने कहा कि कांग्रेस के पास सिर्फ महंगाई के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। कारगिल युद्ध के दौरान ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने जान की बाजी लगा दी थी। आज यह सम्मान हिमाचल को है कि प्रदेश के बेटे ने जंग में भाग लिया और कारगिल युद्ध जीत कर हिमाचल का नाम ऊंचा किया है। कांग्रेस की ओर से सेना के शौर्य पर अंगुली उठाना ठीक नहीं है।