आनी में गरजे सीएम जयराम, बोले - हमारी नाटी देखने की आदत डाल ले कांग्रेस
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस भी यह कहती थी कि यह तो नाटी वाले सीएम हैं। जब नाटी का अवसर होता है तो हम नाचते हैं। अगर आपको नाचना है तो आ जाओ, नहीं तो देखते रहो। उन्होंने कहा कि यह नाटी अभी पांच साल और देखनी पड़ेगी। कांग्रेसी इसकी आदत डाल लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी में राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब हम आते हैं कार्यक्रम होता है। भीड़ भी हो जाती है और नाटी का फेरा भी हो जाता है। कोरोना की वजह से दो साल से नाटी तो खत्म सी हो गई है। कांग्रेस भी यह कहती थी कि यह तो नाटी वाले सीएम हैं। जब नाटी का अवसर होता है तो हम नाचते हैं। अगर आपको नाचना है तो आ जाओ, नहीं तो देखते रहो। उन्होंने कहा कि यह नाटी अभी पांच साल और देखनी पड़ेगी। कांग्रेसी इसकी आदत डाल लें।
उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर कुशाल चंद ने कारगिल जैसे कठिन युद्ध को जीतने में अहम योगदान दिया है, उसी तरह वह मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनावों को जीतकर एक बार फिर इतिहास रचेंगे। जयराम ने कहा कि वह आनी विधानसभा क्षेत्र के पड़ोसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं और पड़ोस के नाते ही वोट मांगने आए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के चुनाव लड़ना नहीं चाहती थी के बयान पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जिस काम का मन न हो वह जबरदस्ती करना ही नहीं चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि वह दिवंगत वीरभद्र सिंह का सम्मान करते थे, भले ही वह राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे हों। लेकिन आज कांग्रेस उनके नाम पर श्रद्धांजलि के तौर पर वोट मांग रही है, यह हैरान करता है।