फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam can announce the release of pending installments of DA on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम जयराम कर सकते हैं डीए की लंबित किस्तें जारी करने की घोषणा

Sat, 14 Aug 2021 07:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Aug 2021 07:59 PM IST
सार

सीएम जयराम मंडी में राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए 11:00 बजे सेरी मंच पर ध्वजारोहण करेंगे। खालिस्तानी समर्थकों की धमकियों के बीच 500 पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। 

विज्ञापन
CM Jairam can announce the release of pending installments of DA on Independence Day
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को प्रदेश के ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों और सवा लाख पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) की लंबित किस्त जारी करने का एलान कर सकते हैं। कोविडकाल में किस्तें फ्रीज करने की वजह से महंगाई भत्ता एक जनवरी 2020 से 1 जुलाई 2021 तक लंबित है। वहीं, जयराम मंडी में राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए 11:00 बजे सेरी मंच पर ध्वजारोहण करेंगे। खालिस्तानी समर्थकों की धमकियों के बीच 500 पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। शहर व कार्यक्रम स्थल की सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जा रही है। समारोह स्थल पर किसी को भी थैले के साथ एंट्री नहीं मिलेगी। कार्यक्रम समाप्त होने तक बाहर से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। 11:00 बजे ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण और 11:10 बजे मार्च पास्ट होगा। इसके बाद राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह और मुख्यमंत्री का संबोधन होगा।  

विज्ञापन


हिमाचल गौरव, प्रेरणा स्रोत और सिविल सेवा अवार्ड  मिलेंगे  
मंडी में मुख्यमंत्री रविवार को हिमाचल गौरव, प्रेरणा स्रोत और सिविल सेवा अवार्ड भी देंगे। बिलासपुर के बकैण निवासी परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार, पर्वतारोहण क्षेत्र में नाम कमाने वाले और सेना मेडल से सम्मानित किन्नौर के सांगला निवासी सूबेदार मेजर बलवंत सिंह, बांस की छोटी-छोटी लकड़ियों के जरिये शीशे की बोतल के भीतर एफिल टावर समेत देश की नामी हस्तियों की पेंटिंग बनाने वाले नादौन निवासी पद्मश्री करतार सिंह सोंखले और कोल बांध में डूब रहे शाकरा के मीन चंद को बचाने वाले मंडी के तत्तापानी निवासी राहुल रैना को हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसी तरह से कृषि निदेशक डॉ. आरके परूथी को प्रेरणा स्रोत सम्मान दिया जाएगा। कोविडकाल में दोनों विभागों के तत्कालीन विभागाध्यक्षों डॉ. निपुण जिंदल और आशुतोष गर्ग को बेहतरीन काम के लिए सिविल सेवा अवार्ड दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के सीईओ और बीडीओ गोहर रहे निशांत शर्मा को मनरेगा टूरिज्म के नए कांसेप्ट के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed