{"_id":"6467a36df1281ee2240e5f36","slug":"cm-bhangwat-mann-arrived-in-dharamshala-to-encourage-the-punjab-team-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL: धर्मशाला में पंजाब की टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे सीएम भगवंत मान, धवन और बटलर की टी-शर्ट पहन पहुंचे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL: धर्मशाला में पंजाब की टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे सीएम भगवंत मान, धवन और बटलर की टी-शर्ट पहन पहुंचे दर्शक
Fri, 19 May 2023 11:29 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 May 2023 11:29 PM IST
सार
धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम हैदराबाद की बीच हुए मुकाबले को देखने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी पत्नी सहित पहुंचे थे।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स की सह मालकिन प्रीति जिंटा के साथ सीएम भगवंत मान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम हैदराबाद की बीच हुए मुकाबले को देखने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी पत्नी सहित पहुंचे थे। सीएम पंजाब भगवंत मान मैच के लिए शुक्रवार दोपहर को ही धर्मशाला पहुंच गए थे। यहां पहुंचकर वह सीधे मैक्लोडगंज चले गए। दिन भर मैक्लोडगंज में घूमने के बाद शाम को वह स्टेडियम में पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मैच लुत्फ लिया। वहीं, मैच के दौरान पंजाब सीएम भगवंत मान ने पंजाब टीम के खेमे में पहुंचकर प्रीति जिंटा के साथ टीम का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
पूरे मैच में क्रिकेट के रंग में रंगी दिखी प्रीति जिंटा
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में खेले गए पंजाब किंग्स और राजस्थान के मैच में पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा पूरे मैच के दौरान क्रिकेट के रंग में रंगी दिखीं। दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद पंजाब की मालकिन ने अपनी टीम का भरपूर समर्थन करते हुए टीम में जान झोंके रखी।
विज्ञापन
चेहरे पर तिरंगा और धवन और बटलर की टी-शर्ट पहने पहुंचे दर्शक
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में शुक्रवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान क्रिकेट की दीवानगी सिर चढ़कर बोली। शुक्रवार को शाम के चार बजते ही स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। चेहरे पर तिरंगा और पंजाब के कप्तान शिखर धवन और राजस्थान के बल्लेबाज जोस बटलर की टी-शर्ट पहने समर्थक स्टेडियम में पहुंचे। सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस बल लोगों को यातायात के नियमों को पालन के साथ दर्शकों की जांच कर उन्हें स्टेडियम में प्रवेश करवाया। वहीं, मैच में सुरक्षा के लिहाजे से एचपीसीए की ओर से भी इलेक्ट्रानिक सामान सहित हेलमेट, सिक्कों और ईयरफोन आदि को प्रतिबंधित रखा गया था। इसे पुलिस कर्मियों की ओर से जांच के दौरान बाहर ही रखवा लिया गया।
विज्ञापन