फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cloudburst in Kinnaur National Highway blocked three day vacation declared in anni kullu schools

Himachal Weather: किन्नौर में फटा बादल, 27 वाहन बहे, मलबे में दबने से युवती समेत दो की मौत

Fri, 21 Jul 2023 01:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/सांगला
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/सांगला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 21 Jul 2023 01:50 PM IST
सार

रोहड़ू के चिड़गांव की पंचायत खशधार के तेलगा गांव में भूस्खलन का मलबा मकान पर गिरने से एक युवती की दबकर मौत हो गई है। उरनी ढांक में बस पर पत्थर गिरने से तीन यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन
cloudburst in Kinnaur National Highway blocked three day vacation declared in anni kullu schools
किन्नौर में बादल फटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला किन्नौर के कामरू गांव में टिकुर नाले में बादल फटने से सेब की फसल से लदे 27 बगीचे तबाह हो गए। इसके अलावा 27 वाहन और नौ घराट भी बह गए हैं।  ठियोग के शिलारू में भूस्खलन से एनएच-5 ठप होने से किन्नौर जिले का शिमला से संपर्क कट गया है। कड़छम-सांगला मार्ग भी ठप है। शिमला के कोटखाई में चलती कार पर पेड़ गिरने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सवार घायल हो गया।

विज्ञापन


वहीं, रोहड़ू के चिड़गांव की पंचायत खशधार के तेलगा गांव में भूस्खलन का मलबा मकान पर गिरने से एक युवती की दबकर मौत हो गई है। उरनी ढांक में बस पर पत्थर गिरने से तीन यात्री घायल हो गए। प्रदेश में अगले चार दिन तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 26 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। आनी, निचार, सांगला में भारी बारिश के चलते 22 जुलाई तक स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं।
विज्ञापन


वीरवार शाम तक प्रदेश में 676 सड़कें, 1,138 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद रहे। 224 पेयजल योजनाएं भी बहाल नहीं हो पाईं हैं। शिमला में वीरवार को कई दिन बाद धूप खिली।  वीरवार सुबह 5:15 बजे किन्नौर की सांगला वैली के कामरू गांव में टिकुर नाले में बादल फटने से बाढ़ आ गई। बाढ़ की चपेट में 27 वाहन बह गए, जबकि 27 बागवानों के बगीचे तबाह हो गए हैं। इसके अलावा बाढ़ से नौ घराट, कामरू पालिका-सारिंग सड़क का 500 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की अन्य नकदी फसलें मटर, आलू, काला जीरा, खुमानी, राजमाश आदि तबाह हो गई हैं। राहत यह है कि मंडी के छह मील के पास बाधित चंडीगढ़-मंडी नेशनल हाईवे बहाल हो गया है। किन्नौर के टापरी में रूनग नाला, झाकड़ी के समीप ब्रोनी नाले में जलस्तर बढ़ने से नेशनल हाईवे ठप है। किन्नौर का शिमला जिले से संपर्क कट गया है। पांवटा साहिब से जगाधरी एनएच-907 गैस टैंकर के पलट जाने से बाधित हो गया। 


ब्यास में दो महिलाओं के शव मिले, शिनाख्त नहीं
कुल्लू में ब्यास नदी में वीरवार को दो महिलाओं के शव मिले हैं। एक वन विभाग के कार्यालय के समीप बने टापू में और दूसरा नगवाईं में मिला। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पहचान होने तक शव कुल्लू अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए हैं। उधर, 12 दिन बाद कसोल-मणिकर्ण मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed